फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025 : तेज प्रताप यादव ने किया ऐलान, मरना कबूल, राजद में वापसी नहीं; कहा- महुआ से भरेंगे हुंकार

Fri, 24 Oct 2025 11:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election : मरना कबूल करेंगे, लेकिन वापस उस पार्टी में नहीं जाएंगे। मैं किसी को दुश्मन नहीं मानता, मेरा एजेंडा सिर्फ़ बिहार के लिए काम करना है। यह कहना है राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बड़े लाल का। उनका यह बयान अब फिर चर्चा में है।
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच लालू परिवार की अंदरूनी राजनीति एक बार फिर चर्चा में है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने राज्य की राजनीतिक हलचल को तेज कर दिया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: पटना में सीएम नीतीश कुमार की चुनावी सभा, लोगों को लालू-राबड़ी राज की दिलाई याद

तेज प्रताप ने अपनी पुरानी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में वापसी की संभावना को पूरी तरह से खारिज करते हुए साफ शब्दों में कहा कि हम मरना कबूल करेंगे, लेकिन वापस उस पार्टी में नहीं जाएंगे। यह बयान ऐसे समय में आया है जब उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव को महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया है। तेज प्रताप के इस कड़े रुख से यह स्पष्ट हो गया है कि राजद में उनकी वापसी के रास्ते अब लगभग बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: 'मेरी उम्र भले ही कम, लेकिन जुबान पक्की है', पारू में मंच से तेजस्वी बोले; जानें और क्या कहा?

फिलहाल, तेज प्रताप यादव अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वैशाली की महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव में अपनी स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि, "मुझे महुआ में कोई चुनौती नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं किसी को दुश्मन नहीं मानता, मेरा एजेंडा सिर्फ़ बिहार के लिए काम करना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें