फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: मोकामा कांड में अनंत सिंह के आरोपों पर सूरजभान सिंह का जवाब, कहा- चुनाव आयोग जांच करवाए

Fri, 31 Oct 2025 01:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Mokama Murder Case: मोकामा कांड पर सियासत गरमा गई है। पूर्व सांसद बाहुबली सूरजभान सिंह ने कहा कि इस घटना के कारण चुनाव आयोग की बदनामी हुई है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जज की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी बनाने की मांग की। उन्होंने यह कमेटी इस निर्मम हत्याकांड की जांच करे। 
विज्ञापन
पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जज की निगरानी में जांच कराने की मांग की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड पर मोकामा विधानसभा से राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस वारदात से लोकतंत्र का हनन हुआ है। इस घटना के कारण सबसे बड़ी बदनामी चुनाव आयोग की हो रही है। पूरा विश्व इस घटना को देख रहा है कि कैसे चुनाव के वक्त एक शख्स की निर्मम हत्या की जा रही है। पूरे देश से चुनाव आयोग का विश्वास हो रहा है। क्या हुआ? किसने किया? यह सब लोगों ने देखा। मैं चुनाव आयोग से आग्रह करता हूं कि इस मामले पर सेवानिवृत जज की निगरानी में जांच कमीशन बनाए। इससे जो भी सच्चाई होगी अपने आप सामने आ जाएगी। घटना के वक्त मोकामा हजारों लोग मौजूद थे। इस निर्मम हत्याकांड को सब देखा है। 

विज्ञापन




'कौन मेरा नाम लिया और क्या कहा? यह सब छोड़िए'
वहीं जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों के जवाब में उन्होंने कहा कि कौन मेरा नाम लिया और क्या कहा? यह सब छोड़िए। किसी के कहने से क्या होगा? जनता और पुलिस को सब पता है। मैं या मेरे समर्थक वहां नहीं गए थे। वहां जनसुराज और जदयू के प्रत्याशी गए थे। सूरजभान सिंह ने कहा कि यह बिहार का दुर्भाग्य है, सरकार की इतनी बदनामी हो रही है. इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष को एक साथ बैठकर निर्णय लेना चाहिए। सूरजभान सिंह ने क्या वहां पर पैरामिलिट्री फोर्स क्यों नहीं तैनात थी? प्रत्याशियों को सुरक्षा क्यों नहीं दी जा रही है।

Mokama Case: मोकामा हत्याकांड पर कई चौंकाने वाले खुलासे, पूरे इलाके में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती

दुलारचंद की शव यात्रा में उमड़ी भीड़, अनंत को फांसी देने की मांग
इधर, सामाजिक कार्यकर्ता और जनसुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक दुलारचंद यादव की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह करीब 11 दुलारचंद की अंतिम यात्रा निकाली गई। इसमें दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर निकले। कुछ लोगों ने 'अनंत सिंह को फांसी दो' के नारे लगाए। इलाके में तनाव का माहौल है। पंडारक में सुबह से ही एक भी दुकानें नहीं खुली हैं। इधर, राजद प्रत्याशी पत्नी वीणा देवी ट्रैक्टर में सवार होकर पोस्टमॉर्टम के लिए निकली हैं।

विज्ञापन


अनंत सिंह बोले- यह सब सूरजभान सिंह की साजिश है
बता दें कि दुलारचंद यादव की हत्या मामले में जनता दल यूनाईटेड के प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के लिए आवेदन पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। इधर, अनंत सिंह ने कहा है कि उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं। यह सब राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी वीणा देवी के पति सूरजभान सिंह की साजिश है। उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन, जनता सब जानती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें