फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: एनडीए और इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग अंतिम दौर में, आज साफ हो जाएगी सारी तस्वीर

Sun, 12 Oct 2025 01:23 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Politics: दोनों दलों के प्रमुख नेताओं के बयानों से स्पष्ट हो चुका कि एनडीए और इंडिया में 95 फीसदी सीटों पर बंटवारे का फॉर्मूला फाइनल हो चुका है। जिन सीटों को लेकर पेंच फंसा है, उसे लेकर भी बातचीत अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2025। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है। एनडीए के घटक दलों के शीर्ष नेता दिल्ली में हैं। वहीं तेजस्वी यादव भी आज सीट बंटवारे के मुद्दों पर राहुल गांधी से बातचीत करेंगे। दोनों गठबंधन में कुछ-कुछ सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। दोनों गठबंधन के प्रमुख नेताओं के बयानों से यह स्पष्ट हो जाएगा कि आज शाम तक तस्वीरें काफी हद तक साफ हो जाएगी। अगले 24 घंटे में दोनों गठबंधन सीट बंटवारे का एलान कर देगा। आइए जानते हैं किसने क्या कहा?

विज्ञापन


'परिवार में छोटे-मोटे मतभेद होते हैं'
सीट बंटवारे पर एनडीए के घटक दलों के बीच मतभेद के सवाल पर राज्यसभा सांसद और एनडीए नेता मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि परिवार के भीतर छोटे-मोटे मतभेद होते हैं, लेकिन ये सब सुलझा लिए जाएंगे। परिणाम शानदार रहेगा। एनडीए में सब कुछ ठीक है और हमलोग बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। सीट शेयरिंग का एलान आज या कल हो जाएगा।

'लगभग तय हो चुका है बंटवारा'
इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि सीटों का बंटवारा लगभग तय हो चुका है, लेकिन आखिरी वक्त में कुछ तकनीकी समस्याएं आ जाती हैं। यह दिक्कतें एनडीए में भी हैं और हमारे यहां भी। एक-दो दिनों में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

Bihar: अनंत सिंह ने जनता को नॉमिनेशन में आने का दिया न्योता, कहा- सीएम नीतीश की पार्टी से चुनाव लड़ने जा रहा
विज्ञापन


'गठबंधन का सिद्धांत सर्वोपरि है'
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद और महागठबंधन के नेता पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी पार्टी और कार्यकर्ताओं के सम्मान के अनुसार निर्णय लेते हैं। गठबंधन का सिद्धांत सर्वोपरि है, चाहे कोई पार्टी बड़ी हो या छोटी। यह चुनाव विनाश बनाम विकास पर लड़ा जाएगा। जनता की उम्मीदें और राहुल गांधी का संघर्ष ही असली ताकत हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब पार्टियां 'टेक्निकल' होती जा रही हैं। सरकार ज़मीन से जुड़ी नहीं दिख रही। हमें ऐसी राजनीति से बचना चाहिए और जमीनी कार्यकर्ताओं का सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें