फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: आज हो सकता है महागठबंधन की सीटों का ऐलान, तेजस्वी और कांग्रेस की निर्णायक बैठक कुछ ही देर में

Wed, 15 Oct 2025 10:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : एनडीए में चिराग शांत हुए तो उपेन्द्र कुशवाहा शायरी लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर  करने लगे। वहीँ दूसरी तरफ बिना सूची जारी किए लालू यादव सिंबल बांटने लगे, जिससे कांग्रेस नाराज हो गई। अब तेजस्वी यादव कुछ देर में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव और राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया है। यह स्थिति लगभग दोनों पार्टियों एनडीए और महागठबंधन में बराबर-बराबर बनी हुई है। यही वजह है कि सीट और उम्मीदवार की घोषणा किये बगैर पार्टियाँ उम्मीदवारों को सिंबल बांट रही है। फिलहाल बात महागठबंधन की है। महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर अब तक एक मत नहीं बनी है। इसलिए अब कुछ देर में तेजस्वी यादव और कांग्रेस की बैठक होने की चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: उपेंद्र कुशवाहा की डील फाइनल, विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे; जानिए क्या-क्या मिलने के आसार
विज्ञापन


महागठबंधन में पिछले कई दिनों से सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है, खासकर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल कुछ मजबूत सीटों पर अपना दावा नहीं छोड़ रहे हैं। कांग्रेस 60 से अधिक सीटों पर अड़ी है, जबकि आरजेडी 55-58 के बीच सीटें देने को तैयार है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बेगूसराय के बाहुबली नेता नरेन्द्र सिंह उर्फ़ बोगो सिंह, भाई वीरेन्द्र, भोजपुर के अरुण यादव के पुत्र सहित कई लोगों के बीच बिना सीट शेयरिंग किए हुए सिंबल बांट दिए। जानकारों का कहना है कि इस मामले पर कांग्रेस ने आपत्ति जाहिर की थी। फिलहाल अब सबकी नजर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस के बीच होने वाले बैठक पर है, जिसमें सीटों के बंटवारे पर बातचीत होगी, जिसके बाद सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर अंतिम मुहर लग सकती है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें