जेपी नड्डा की बैठक का स्थान बदला
इधर सर्वेक्षण कर्मियों के प्रदर्शन के कारण भाजपा के आलाकमान की ओर से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की बैठक का स्थान बदल दिया गया। अब यह बैठक भाजपा कार्यालय के बदले स्टेट गेस्ट हाउस कर दिया गया। इसके बाद पार्टी के वरीय सदस्य, विधायक और मंत्री भाजपा कार्यालय से गेस्ट हाउस चले गए। इधर, सर्वेक्षण कर्मियों प्रदर्शन जारी है। पुलिस की टीम उन्हें समझाने की कोशिश में जुटी हुई है, लेकिन वह नहीं मान रहे। उनका कहना है पिछले कई दिनों से केवल हमलोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है। हमलोगों की मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। केवल हमारी आवाजों को दबाने की कोशिश की जा रही है।