फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: मोकामा में पीके के समर्थक की हत्या, जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थकों पर आरोप; भारी तनाव

Thu, 30 Oct 2025 05:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

 Bihar Election: मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अनंत सिंह के समर्थकों ने योजना बनाकर इस हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है
विज्ञापन
मृतक (बनियान में) और रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के मोकामा विधानसभा क्षेत्र के घोसवरी प्रखंड में गुरुवार शाम जनसुराज दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि इस वारदात में जदयू प्रत्याशी और पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह के समर्थकों का हाथ होने का संदेह जताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पटना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह एक राजनीतिक साजिश के तहत की गई हत्या है, जिसमें जन सुराज समर्थक को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: किशनगंज में युवाओं से चर्चा, रोजगार, भ्रष्टाचार, पलायन के मुद्दे पर हुई बात; क्या कहा?

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अनंत सिंह के समर्थकों ने योजना बनाकर इस हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें