पीएम मोदी की रैली में लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
राजद और कांग्रेस वाले होते तो आपकी तिजौरी लूट लेते
पीएम मोदी महागठबंधन पर भी जमकर हमला बोला। साथ ही एनडीए की जीत का दावा करते हुए कहा कि इस बार भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। आपका यह उत्साह बता रहा है कि इस बार महागठबंधन की करारी हार होने वाली है। पीएम मोदी ने कहा कि जिसे किसी ने नहीं पूछा, उसे मोदी पूजता है। आजाद भारत में पहली बार ऐसा हुआ है कि छोटे किसानों के लिए बैंक के दरवाजे तक बंद थे। मोदी ने छोटे किसानों के लिए खाते खुलवाए। बिहार के किसानों को अब तक 30 हजार करोड़ मिल चुके हैं। नवादा के दो लाख किसानों के खाते में 650 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। याद रखिए सारा का सारा पैसा बिना कट कमीशन के आपके खाते में जमा हुआ है। अगर राजद और कांग्रेस वाले होते तो आपका सारा पैसा लूटकर अपनी तिजौरी भर लेते। यह मैं नहीं कांग्रेस के ही एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि दिल्ली का एक रुपया गांव पहुंचते-पहुंचते 15 पैसा बन जाता है। यह कौन सा पंजा था जो आपका पैसा लूट लेता था। इसके बाद पीएम मोदी ने एनडीए सरकार की विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी और एनडीए प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की।
बिहार की जनता ने महागठबंधन वालों को 2005 में ही भगा दिया
पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कहा कि बिहार की जनता ने महागठबंधन वालों को 2005 में ही भगा दिया है। इसलिए बिहार में अब दरिद्रता नहीं आने वाली है। हमारे पिछड़े, अतिपिछड़े, दलित समाज के लोग अब इन्हें वोट नहीं देने वाले हैं। वह नीतीश कुमार को ही वोट करेंगे। हमलोगों ने एक करोड़ नौकरी देने का वादा किया है। एक करोड़ बहने लखपति दीदी बनेंगी। बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनने जा रही है।