फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: दानापुर में लालू प्रसाद यादव ने किया रोड शो, रीतलाल के समर्थन में गरमाया चुनावी माहौल

Mon, 03 Nov 2025 08:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election: दानापुर विधानसभा सीट पर इस बार भाजपा और राजद के बीच सीधी टक्कर है। एक ओर राजद से रीतलाल यादव मैदान में हैं, तो दूसरी ओर भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
लालू का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण की वोटिंग तिथि नजदीक आते ही नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। इसी कड़ी में रविवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पटना जिले के दानापुर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो कर माहौल गरमा दिया।

लालू प्रसाद यादव ने राजद उम्मीदवार और बाहुबली विधायक रीतलाल यादव के समर्थन में रोड शो करते हुए जनता से उनके पक्ष में वोट देने की अपील की। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर उमड़े रहे। पूरे इलाके में ‘लालू यादव जिंदाबाद’ और ‘रीतलाल यादव विजयी हों’ के नारे गूंजते रहे।

दानापुर विधानसभा सीट पर इस बार भाजपा और राजद के बीच सीधी टक्कर है। एक ओर राजद से रीतलाल यादव मैदान में हैं, तो दूसरी ओर भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव को उम्मीदवार बनाया है। रीतलाल यादव फिलहाल जेल में हैं और वहीं से चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: 'अब हर व्यक्ति को अनंत सिंह बनकर चुनाव लड़ना है', मोकामा में रोड शो के दौरान बोले ललन सिंह

यह सीट फिलहाल राजद के कब्जे में है और पार्टी किसी भी कीमत पर इस जीत को बरकरार रखना चाहती है। लालू प्रसाद यादव के रोड शो को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी इसे संगठन और कार्यकर्ताओं में जोश भरने वाला कदम बता रही है।

वहीं, भाजपा भी इस सीट को प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रही है। पार्टी ने अपने शीर्ष नेताओं को प्रचार में झोंक दिया है। दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लालू प्रसाद यादव का रोड शो दानापुर की चुनावी हवा में नया जोश भर सकता है और महागठबंधन के पक्ष में माहौल बना सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें