फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election : तस्लीमुद्दीन परिवार से लालू परिवार को जोर का झटका; राजद छोड़ जन सुराज में सरफराज

Thu, 16 Oct 2025 09:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election : जन सुराज पार्टी में पूर्व सांसद और चार बार के विधायक रहे सरफराज आलम प्रशांत किशोर की पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं लंबे समय से बिहार की मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था में घुटन महसूस कर रहा था।
विज्ञापन
जन सुराज में शामिल हुए सरफराज आलम। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजनीति में जन सुराज पार्टी का कुनबा लगातार मजबूत होता जा रहा है। पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के साथ लोग लगातार जुड़ रहे हैं। इसी क्रम में आज गुरुवार को अररिया के जोकीहाट से चार बार विधायक रहे और पूर्व सांसद राजद नेता सरफराज आलम जन सुराज पार्टी में शामिल हुए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह और सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने के बाद  सरफराज आलम ने कहा कि वह लंबे समय से बिहार की मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था में घुटन महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ने गांव-गांव जाकर लोगों की बुनियादी समस्याओं को उठाया है। उनकी इस पहल से प्रभावित होकर और बिहार को बदलने के उनके संकल्प को देखते हुए मैं भी उनका साथ देने आ गया हूं।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: महुआ से तेज प्रताप ने किया नामांकन, यही से पहली बार विधायक बने थे; RJD ने मुकेश रोशन को दिया है टिकट

चुनाव में जन सुराज का प्रदर्शन बहुत बेहतर होगा
इससे पहले, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने सरफराज आलम का स्वागत करते हुए कहा कि स्वर्गीय तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद सीमांचल की राजनीति में कोई ऐसा बड़ा व्यक्तित्व नहीं उभरा, जो मुस्लिम समाज की आवाज़ को मजबूती से उठा सके। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि सरफराज आलम के आने से आने वाले चुनाव में जन सुराज का प्रदर्शन बहुत बेहतर होगा।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: बिहार में सीएम योगी आदित्यनाथ की दो चुनावी सभा, कहा- राजद-कांग्रेस में केवल परिवार कल्याण है

इस वजह से छोड़ा तेजस्वी का साथ 
पूर्व सांसद सरफराज आलम राष्ट्रीय जनता दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर जन सुराज में शामिल हुए। उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से दी। सरफराज आलम अररिया लोकसभा से सांसद रह चुके हैं और जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुने जा चुके हैं। वह 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के उम्मीदवार थे। उन्हें उनके छोटे भाई और एआईएमआईएम प्रत्याशी शाहनवाज़ आलम ने हराया था। फिर उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में राजद ने टिकट नहीं दिया, जिससे वह राजद से नाराज़ चल रहे थे। अब उन्होंने 2025 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले  राष्ट्रीय जनता दल को छोड़कर प्रशांत किशोर के साथ शामिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें