फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: अभिनेत्री नीतू चंद्रा पर बड़ा आरोप; स्टेट स्वीप आईकॉन की जिम्मेदारी से हटाया गया, वजह भी जानिए

Sun, 16 Nov 2025 09:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election : भारत निर्वाचन आयोग ने अभिनेत्री नीतू चंद्रा को स्टेट स्वीप आइकॉन की  भूमिका को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। आयोग ने यह कार्रवाई करते हुए अभिनेत्री नीतू चंद्रा पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। 
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री नीतू चंद्रा और आयोग के द्वारा जारी किया गया पत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 ने फिल्म अभिनेत्री नीतू चंद्रा को बिहार के स्टेट स्वीप आईकॉन की जिम्मेदारी से हटा दिया है। इस संबंध में चुनाव आयोग का कहना है कि इनके साथ जिस बात को लेकर अनुबंध किए गए थे, उसका पालन नीतू चंद्रा ने नहीं किया, जिस वजह से उनके अनुमोदन को भारत निर्वाचन आयोग ने रद्द कर दिया है।   

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Rohini Acharya : रोती हुई रोहिणी आचार्य को किसने संभाला? लालू यादव की बेटी ने बताई पूरी बात

इस संबंध में आयोग के द्वारा बताया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन पर फिल्म अभिनेत्री नीतू चंद्रा को बिहार के स्टेट स्वीप आईकॉन  के लिए  नामित किया गया था। इस संबंध में चुनाव आयोग के कार्यालय ने नीतू चंद्रा को यह सहमति दी थी कि स्वीप आइकॉन के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान आप किसी भी प्रकार का राजनीतिक वक्तव्य, राजनीतिक गतिविधि, राजनीतिक मंच का प्रयोग अथवा भारत निर्वाचन आयोग/ निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अनाधिकृत टिप्पणी सार्वजनिक मंच, मीडिया या सामाजिक माध्यमों पर नहीं देंगी। लेकिन कुछ दिन पहले ही विभिन्न मीडिया माध्यमों से संज्ञान में आया है कि नीतू चंद्रा ने एक समाचार चैनल पर राजनीतिक प्रकृति के वक्तव्य तथा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित टिप्पणियाँ दी। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar CM Oath : सीएम नीतीश कुमार दसवीं बार कहां ले रहे शपथ? 17 से 20 के बीच कार्यक्रम, तैयारी शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग का कहना है कि नीतू चंद्रा का ऐसा करना निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों तथा स्वीप आइकॉन की निष्पक्ष एवं गैर-राजनीतिक भूमिका के प्रतिकूल है। उनके इस कार्य से निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। अतः इन वजह से नीतू चंद्रा को भारत निर्वाचन आयोग ने स्टेट स्वीप आइकॉन के रूप में नामांकन/भूमिका को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें