दो दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने चुनाव आयोग से एक ही चरण में मतदान कराने की मांग की थी। लेकिन, आज जब निर्वाचन आयोग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मतदान के तारीखों की घोषणा की तो स्पष्ट हो गया कि उन्होंने जदयू की मांग को अस्वीकार कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि बिहार के चुनाव दो चरणों में होगें। पहले चरण का मतदान छह नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा।
ज्ञानेंश कुमार ने कहा कि पहले चरण के लिए 121 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 10 अक्टूबर को अधिसूचना जारी हो जाएगी। दूसरे चरण के लिए 122 विधानसभा चुनाव में अधिसूचना जारी हो जाएगी। पहले चरण में 17 अक्टूबर तक नॉमिनेशन लिए जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में 20 अक्टूबर तक नॉमिनेशन लिए जाएंगे। पहले चरण के लिए 20 अक्टूबर तक नॉमिनेशन वापस लिए जा सकते हैं। वहीं दूसरे चरण में 23 अक्टूबर तक नॉमिनेशन वापस लिए जा सकते हैं। छह नवंबर को पहले चरण का मतदा और 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। वहीं 14 नंवबर को बिहार में मतगणना होगी। 16 नवंबर को चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। इस बार कुल पोलिंग स्टेशन की संख्या 90, 712 होगी। एक पोलिंग स्टेशन पर औसतन 818 मतदाता होंगे।शहरों में 13,911 बूथ होंगे। गांवों में 76, 801 बूथ होंगे।
जानिए, जदयू समेत किस दल ने क्या मांग की थी
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय कुमार झा ने बैठक के बाद कहा कि हमने चुनाव आयोग के समक्ष अपनी बात रखी थी। हमने आग्रह किया कि बिहार में चुनाव एक ही चरण में कराए जाएं। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर है। अगर महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव हो सकते हैं, तो बिहार में क्यों नहीं? वहीं बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी चुनाव आयोग से आग्रह किया कि आगामी विधानसभा चुनाव एक या दो चरणों में कराए जाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लंबा न खींचा जाए। इसके अलावा इंडिया गठबंधन ने दो चरणों में चुनाव कराने की मांग की थी। सीपीआई एमएल की ओर से मांग की गई थी कि आगमी चुनाव को दो चरणों में संपन्न करवाया जाए। कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होने वाली है, हम आपसे कहना चाहेंगे कि कई चरणों में चुनाव बोझिल, खर्चीला व थकाउ होता है, खासकर हम जैसी पार्टियों के लिए. इसलिए आपसे आग्रह है कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में ही संपन्न कराई जाए।
Bihar Election Date Live: बिहार में इस बार दो चरण में 6 और 11 नवंबर को मतदान, नई सरकार का फैसला 14 नवंबर को
2010 में छह चरण में हुआ था मतदान
2010 में 27 सितंबर को पहले चरण की अधिसूचना जारी हुई थी और अंतिम छठे चरण का मतदान 20 नवंबर को कराया गया था। 2015 में तो 16 सितंबर को पहले चरण की अधिसूचना जारी कर पांचवें और अंतिम चरण का मतदान 5 नवंबर को हुआ था। 2020 में पहले चरण की अधिसूचना 1 अक्टूबर को जारी हुई थी और तीसरे-अंतिम चरण का मतदान 7 नवंबर को हुआ था।