फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीतीश कुमार को बताया 'रिमोट कंट्रोल सीएम', PM मोदी पर भी कसा तंज

Thu, 30 Oct 2025 03:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar Election: राहुल ने कहा कि यह मत सोचिए कि नीतीश जी सरकार चलाते हैं। असल में सरकार नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नागपुर (आरएसएस) से चलती है। नीतीश जी तो बस रिमोट कंट्रोल सीएम हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को बिहार की नीतीश-नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। नालंदा के नूरसराय के सरदार पटेल स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था, पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर एनडीए सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन


अस्पताल बने मौत के ठिकाने
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के अस्पतालों में लोग जीने नहीं, बल्कि मरने जाते हैं। यही है आपकी सरकार की असली तस्वीर। उन्होंने कहा कि इलाज के लिए बिहार के मरीजों को आज भी दिल्ली एम्स जाना पड़ता है और वहां मेट्रो स्टेशनों पर रातें गुजारनी पड़ती हैं। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाना बनाते हुए राहुल ने कहा कि यह मत सोचिए कि नीतीश जी सरकार चलाते हैं। असल में सरकार नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नागपुर (आरएसएस) से चलती है। नीतीश जी तो बस रिमोट कंट्रोल सीएम हैं। मोदी जी जो बटन दबाते हैं, वही चैनल चालू हो जाता है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि एक तरफ नीतीश कुमार 20 साल में बिहार बदलने का दावा करते हैं, लेकिन हकीकत जमीन पर कुछ और ही है।
विज्ञापन


पेपर लीक: युवाओं के सपनों की हत्या
पेपर लीक के मुद्दे पर राहुल गांधी ने भावुक अंदाज में कहा कि बिहार का युवा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का सपना देखता है। माता-पिता मजदूरी करके उसे पढ़ाते हैं। लेकिन परीक्षा से एक दिन पहले पेपर लीक हो जाता है। ईमानदार युवा देखता रह जाता है और पेपर चोर मौका मार लेता है। यही है आपकी सच्चाई।

प्रधानमंत्री मोदी पर तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया की पॉलिसी पर तंज कसते हुए राहुल ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि उन्होंने डेटा सस्ता कर दिया ताकि युवा रील बना सकें। भला रील देखने से किसी के जेब में पैसा आता है? पैसा तो जियो के मालिक अंबानी की जेब में जाता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि आपका भविष्य फेसबुक-इंस्टाग्राम देखने से नहीं, बल्कि 'मेड इन बिहार' फोन बनाने से बदलेगा।

पढे़ं: कल पूर्णिया पहुंचेगा चुनावी रथ, दो दो सीटों पर BJP-JDU और AIMIM का कब्जा; एक कांग्रेस के नाम

नालंदा में बनेगी विश्व स्तरीय यूनिवर्सिटी
नालंदा के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जिस दिन इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, मैं गारंटी देता हूं कि दुनिया की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी इसी शहर में बनेगी। हम दुनिया को संदेश देंगे कि बिहारी मजदूर नहीं, बल्कि बिहार शिक्षा और रोजगार का केंद्र है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि आपके फोन के पीछे 'मेड इन चाइना' नहीं, 'मेड इन बिहार' लिखा हो और चीन का युवा उसे खरीदे।

वोट चोरी और संविधान की रक्षा की अपील
राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर संविधान को खत्म करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये लोग वोट चोर हैं। जैसे इन्होंने हरियाणा और महाराष्ट्र में वोट चोरी की, वैसे ही यहां भी कोशिश करेंगे। आपको और हमको मिलकर इसे रोकना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार हर जाति, हर धर्म की सरकार होगी जो नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलेगी।
विज्ञापन


गठबंधन प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन
इस चुनावी सभा में राहुल गांधी ने नालंदा से कांग्रेस प्रत्याशी कौशलेन्द्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया, बिहारशरीफ से उमैर खान और हरनौत से अरुण कुमार के लिए जनता से जोरदार समर्थन की अपील की। यह रैली नालंदा, बिहारशरीफ और हरनौत विधानसभा क्षेत्रों को ध्यान में रखकर आयोजित की गई थी और इसमें भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें