Election 2025 : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ 26 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, जिनमें सभी को अलग-अलग विभाग आवंटित कर दिए गए। अब नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होने वाली है।
नीतीश कुमार के दसवीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद अब विभागों का भी बंटवारा हो गया। कुल 26 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, जिनमें सभी मंत्रियों को अलग-अलग विभाग आवंटित कर दिए गए। अब विभागों के बंटवारे के बाद लोगों की नजर अब नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक पर हैं। यह बैठक 25 नवंबर को सुबह 11 बजे होने वाली है, जो इस नई सरकार के भविष्य के एजेंडा का आधार तय करेगी।
कैबिनेट की यह बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होगी। कैबिनेट की इस बैठक में जनता दल यूनाइटेड, भारतीय जनता पार्टी, हम और लोजपा के मंत्री शामिल होंगे। चर्चा यह भी है कि इस बैठक में कुछ बड़े और जनहित से जुड़े फैसलों की घोषणा हो सकती है, जिनमें युवाओं और महिलाओं से जुड़े मुद्दे सबसे अग्रणी हैं। विशेष रूप से उन महिलाओं की निगाह इस बैठक पर है जिन्हें अभी तक सरकार की 10 हजार रुपये वाली आर्थिक सहायता योजना का लाभ नहीं मिला है।