फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : बिहार विधानसभा का उद्घाटन सत्र 1 दिसंबर से शुरू, नवनिर्वाचित सदस्य लेंगे शपथ; अध्यक्ष का चुनाव भी

Tue, 25 Nov 2025 04:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : नीतीश कुमार दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार को सीएम का शपथ ग्रहण भी करवाया, अब नवनिर्वाचित सदस्यों की बारी है। इसको लेकर बिहार विधानसभा का उद्घाटन सत्र 1 दिसंबर से शुरू हो रहा है। 
विज्ञापन
बिहार विधान सभा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार बन गई है, उनका शपथ ग्रहण भी हो चुका है। अब बिहार विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाने का समय है। अब इनको अगले सप्ताह होने वाले उद्घाटन सत्र के दौरान शपथ दिलाई जा सकती है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election : बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने यादव; क्या होती है जिम्मेदारी, कब तक कार्यकाल?

इस संबंध में प्रोटेम स्पीकर बनाए गए जदयू के सीनियर नेता नरेंद्र नारायण यादव ने बताया कि उनके शपथ ग्रहण के बाद 1 दिसंबर को उद्घाटन सत्र की तारीख की चर्चा थी, लेकिन साथ ही इस बात की भी चर्चा थी कि इस प्रस्ताव की घोषणा नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में की जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।  सदन 1 से 5 तक चलेगा, जिसमें  नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव पद की शपथ दिलाएँगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: स्वास्थ्य विभाग में चार महीने के अंदर 32 हजार पदों पर होगी बहाली, मंत्री मंगल पांडेय ने किया बड़ा एलान


जानिये 1 से 5 दिसंबर को क्या होगा सदन में 
सोमवार 01, दिसम्बर को नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण करवाया जाएगा। मंगलवार 02 दिसम्बर को बिहार विधान सभा के अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। बुधवार 03 दिसम्बर को लगभग 11:30 बजे दिन में बिहार विधान मंडल के विस्तारित भवन के सेन्ट्रल हॉल में बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के एक साथ समवेत बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें महामहीम राज्यपाल का अभिभाषण होगा। उसी दिन राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणीकृत प्रतियों को सभा पटल पर रखा जाएगा। फिर द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी का उपस्थापन किया जायेगा और अंत में शोक सभा आयोजित की जाएगी। गुरूवार 04 दिसम्बर को राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद एवं सरकार का उत्तर लिया जाएगा, जबकि शुक्रवार 05 दिसम्बर को द्वितीय अनुपूरक 'व्यय विवरणी पर वाद-विवाद, मतदान एवं तत्संबंधी विनियोग विधेयक पढ़े जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें