तेजस्वी यादव ने प्रेस कांफ्रेंस किया।
- फोटो : अमर उजाला
तेजस्वी यादव का आरोप- एसआईआर बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा है
उन्होंने कहा कि एसआईआर बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा है। हमलोगों ने कई बार यह बात कही। सुप्रीम कोर्ट में भी यह मामला है। अब इससे बड़ा सबूत क्या होगा कि बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का दो विधानसभा क्षेत्र के वोटर लिस्ट में नाम है। उनके नाम दो EPIC नंबर दर्ज है। तेजस्वी ने कहा कि चुनाव आयोग मतदाता सूची प्रारूप की फाइल ही बदल दी है। पूरा फॉर्मेट ही बदल दी है यह फाइल काफी हैवी हो गई है। पहले मतदाता सेवा पोर्टल से टैक्स्ट बेस्ट पीडीएफ डाउनलोड होता था। अब इमेज बेस्ड पीडीएफ डाउनलोड हो रहा है। इस नए फाइल कुछ भी सर्च करना काफी मुश्किल है। इतना ही नहीं जो फाइल डाउनलोड हो रही है? उनकी साइज बड़ी हो गई है।
तेजस्वी यादव के पास दो EPIC, मतदाता सूची में दो जगह नाम?
नेता प्रतिपक्ष का आरोप- दोनों डिप्टी सीएम ने उम्र घोटाला किया
तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग का कहना है कि किसी भी राजनीतिक दल ने दावा-आपत्ति नहीं की है। लेकिन, मैं यह कह रहा हूं कि हमारे दावे और आपत्तियों को दिखाए ही नहीं जा रही है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगा रहे हैं कि सम्राट चौधरी ने उम्र घोटाला किया था। अब एक और डिप्टी सीएम ने उम्र घोटाला कर दिया। गजब हैं बिहार के दोनों डिप्टी सीएम। क्या इनपर कार्रवाई होगी? चुनाव आयोग गोदी आयोग बनकर रह गया है। आप किसी से पूछ लीजिए कि आज तक चुनाव आयोग का ऐसा रवैया नहीं रहा।