फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार की पार्टी को एक और झटका, अब इस नेता ने छोड़ा जदयू

Fri, 18 Jul 2025 04:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पूर्व विधान परिषद् सदस्य ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की घोषणा की। आइए जानते हैं उन्होंने पत्र में क्या-क्या बातें लिखीं, जिसकी चर्चा सियासी गिलियारे में खूब हो रही है... 
 
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार की पार्टी से दिया इस्तीफा। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ओर बिहार चुनाव को लेकर सीएम नीतीश कुमार राज्यवासियों को नई-नई सौगातें दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर से उनकी पार्टी के पुराने सदस्य अपना इस्तीफा दे रहे हैं।  जदयू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र चौहान पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अब पार्टी के एक और नेता ने अपना इस्तीफा दे दिया। पूर्व विधान परिषद सदस्य विनोद कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थियों के अनुसार जदयू में मेरा रहना कठिन होता जा रहा है। इसलिए मैं इस्तीफा दे रहा हूं।

विज्ञापन


शून्य से शीर्ष तक की यात्रा में मैं सहभागी रहा
पूर्व एमएलसी विनोद कुमार सिंह ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नाम लिखे पत्र में कहा कि आपके उच्च नैतिक मूल्य एवं सर्वजन कल्याण की विचारधारा से प्रेरित होकर मैं जदयू में शामिल हुआ। दल के हरेक संघर्ष में निरंतर साथ रहा। आपके नेतृत्व में ही मेरी आस्था रही है। पार्टी की स्थापना से लेकर जो शून्य से शीर्ष तक की यात्रा रही है, इसमें मैं भी सहभागी रहा हूं। इस अवधि में कई दौर आए। आपके नेतृत्व और निर्देश में मैं पार्टी कार्यकर्ता के रूप में मैं सक्रिय रहा। हम अपने आपको भाग्यशाली समझते हैं कि इस अवधि में हमारे साथ निरंतर
 पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर, जंगलराज, रोजगार, माओवाद पर की बात; जानिए क्या-क्या कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


जदयू की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहा
विनोद कुमार सिंह ने कहा कि आपका (सीएम नीतीश कुमार) आशीर्वाद बना रहा। आपके आशीर्वाद से ही मैं बिहार विधान परिषद का सदस्य बना। लेकिन, वर्तमान राजनीतिक स्थिति में जदयू में बने रहना मेरे लिए निरंतर कठिन होता जा रहा है। दल अपनी घोषित नीतियों के अनुसार नहीं चल रहा है। यह हमारी ही नहीं, पार्टी के आम कार्यकर्ताओं की भावना है कि दल में पहले की तरह समर्पित कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं रह गई है। इसलिए मैं जदयू की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहा हूं। मेरे मन में आपके प्रति गहरा आदर और सम्मान है. यह हमेशा बना रहेगा। निवेदन है कि मेरा त्याग पत्र स्वीकार करने की कृपा करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें