फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: सभी दल घूमते हुए अरुण कुमार अब जदयू में; नीतीश कुमार की पार्टी में जुड़ा एक और भूमिहार चेहरा

Fri, 10 Oct 2025 09:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election: पूर्व सांसद अरुण कुमार सभी दलों का सफर तय करते हुए अब जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल होने जा रहे हैं। वे कल दोपहर 2:30 बजे प्रदेश कार्यालय में जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
पूर्व सांसद अरुण कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सांसद अरुण कुमार सभी दलों का सफर तय करते हुए अब जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल होने जा रहे हैं। वे कल दोपहर 2:30 बजे प्रदेश कार्यालय में जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन


कभी नीतीश की नीतियों से थे खफा
पूर्व सांसद अरुण कुमार पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी की टिकट से जहानाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। उस दौरान अरुण कुमार ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला था।

पढे़ं: ससुराल में महिला की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना और हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि पिछले 20 वर्षों से राजनीतिक क्षरण हो रहा है। गैरजिम्मेवार लोगों को पार्टी टिकट दे देती है जो सामाजिक सरोकार के लोग नहीं है तो ऐसे में सांसद और विधानमंडल का क्या महत्व है। उन्होंने कहा था कि हमारा विरोध नीतीश कुमार से नहीं है बल्कि उनके नीतियों से है। हमने 12 साल तक अपनी जवानी को नीतीश कुमार को सीएम बनाने में लगा दी। हम लड़ाई लड़ रहे थे चारा घोटाला का और जब नीतीश कुमार जब सत्ता में आए तो सृजन घोटाला हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें