अलीनगर में अमित शाह की जनसभा।
- फोटो : सोशल मीडिया।
पीएम मोदी ने पीएफआई वालों को जेल भेजा
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारी ही सरकार ने पीएफआई वालों को जेल भेजा। मोदी सरकार ने इस देश में आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने की परंपरा कायम की। पटना के फुलवारीशरीफ में पीएफआई वाले पहुंचे गए। कांग्रेस की सरकार में पीएफआई बना लेकिन किसी ने बैन नहीं लगा। लेकिन, पीएम मोदी ने पीएफआई पर बैन लगाया और सलाखों के पीछे भेज दिया। आप बताइए क्या लालू और राहुल की सरकार बनी तो पीएफआई वाले जेल में रहेंगे क्या? सरकार बनते ही पीएफआई वालों को जेल से बाहर निकाल देंगे।
Bihar Election: राहुल गांधी बोले- वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं पीएम मोदी, वह दो हिन्दुस्तान बना रहे
दरभंगा में मेट्रो ट्रेन की सेवा शुरू होगी
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2027 में हमलोग संसार का तीसरे नंबर का अर्थतंत्र बन जाएगा। दरभंगा में पीएम मोदी ने 216 करोड़ की लागत से शोभन-बायपास बनाया। पूर्णिया-पटना एक्सप्रेस-वे की नींव रखी। कमला नदी पर नया पुल बनाया। आजादी के बाद पहली बार कमला नदी पर पुल बना। रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है। अब जल्द ही दरभंगा में मेट्रो भी आने वाली है। इसके अलावा वंदे भारत, अमृत भारत ट्रेनें दरभंगा से चलाई जा रही है। दरभंगा के लिए एम्स बनने की भी शुरुआत हो गई है। किसी को दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कोई भी बीमारी आएगी तो दरभंगा एम्स में इलाज होगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने पांच लाख तक का इलाज मुफ्त कर दिया है। इतना ही नहीं 44 लाख गरीबों के घर बन चुके हैं। और, 20 लाख घर अप्रूव किए गए हैं। वह भी जल्द मिल जाएगा। मखाना बोर्ड की स्थापना किया जा रहा है। बाढ़ मुक्त बनाने के लिए पश्चिमी कोसी नहर बनाया जा रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने एक करोड़ 25 लाख जीविका दीदियों के खाते में 10-10 हजार रुपये दिए गए। इसके बाद गृह मंत्री ने छह नवंबर और 12 नवंबर को एनडीए को वोट देने की अपील की। कहा कि पहले मतदान करें फिर जलपान करें। आप सभी एनडीए के प्रत्याशी को वोट करें।