AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के द्वारा नीतीश कुमार की नई सरकार को समर्थन देने की चर्चा सोशल मीडिया पर है। उस चर्चा में यह बात भी कही जा रही है कि उन्होंने अपना समर्थन शर्त के साथ रखा है। उनका कहना है कि वह बिहार सरकार यानी नीतीश कुमार को समर्थन तभी देंगे जब बिहार सरकार सीमांचल के लोगों को वह अधिकार देगी और वहां का विकास करेगी, जिसका वह वर्षों से इंतज़ार कर रहे हैं। यह बात उन्होंने पूर्णिया जिले के आमौर में आयोजित एक सभा के दौरान कही।