फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए उतरे आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह, भाजपा-जेडीयू पर साधा निशाना

Thu, 30 Oct 2025 06:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी संजय सिंह ने जमकर वार किया। उन्होंने कहा कि जो अपने ही कार्यकर्ताओं को नहीं पहचानते, जो मंच पर महिला आयोजक के सिर पर गमला रख देते हैं, वो बिहार की जनता को क्या पहचानेंगे?
विज्ञापन
संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के चुनावी माहौल में आम आदमी पार्टी की एंट्री ने हलचल मचा दी है। पटना पहुंचे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज भाजपा और जेडीयू सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब बिहार की जनता को “झूठी पार्टियों के झूठ से सावधान” रहना होगा।
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि भाजपा और जेडीयू की जोड़ी ने बीस वर्षों से बिहार को ठगा है। उन्होंने गरीबों से लेकर नौजवानों तक को सिर्फ वादे दिए, लेकिन किया कुछ नहीं। बोले, छठी मैया ने खुद भाजपा का झूठ उजागर कर दिया है। दिल्ली में यमुना के किनारे नकली घाट बनाकर यूपी-बिहार के लोगों की आस्था से मज़ाक किया गया। जो लोग छठ जैसे पवित्र पर्व पर भी नाटक करते हैं, उनसे जनता अब सवाल पूछेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बिहार के लोगों को पलायन करने वाला बताते हैं, लेकिन पिछले बीस साल से बिहार में उनकी ही सरकार है। अगर बिहार पीछे रह गया, रोजगार नहीं मिला, तो फिर जिम्मेदार कौन है? संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में भाजपा ने यूपी-बिहार के लोगों की झुग्गियां तोड़ीं, दुकाने गिराईं, और अब वही लोग बिहार में वोट मांगने आ रहे हैं।
विज्ञापन


पढे़ं: सीएम नीतीश ने अब बिहार की 'वह' पहचान याद दिलाई; तस्वीरों के जरिए विकास का आइना दिखाया

युवाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था, लेकिन अब नौजवानों को कहा जा रहा है, रील बनाओ। उन्होंने तंज कसा कि बिहार का नौजवान रील बनाएगा और जय शाह क्रिकेट से करोड़ों कमाएंगे। ये युवाओं का अपमान है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी संजय सिंह ने जमकर वार किया। उन्होंने कहा कि जो अपने ही कार्यकर्ताओं को नहीं पहचानते, जो मंच पर महिला आयोजक के सिर पर गमला रख देते हैं, वो बिहार की जनता को क्या पहचानेंगे? संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली की सरकार ने दस वर्षों में ईमानदारी से काम किया है, यूपी-बिहार और पूर्वांचल के लोगों की सेवा की है। अब वही भावना लेकर आम आदमी पार्टी बिहार में आई है।

हम जनता के मुद्दों पर लड़ने आए हैं, भाजपा-जेडीयू की तरह झूठे वादे करने नहीं। उन्होंने कहा कि जहां-जहां आम आदमी पार्टी पहुंची है, वहां जनता ने ईमानदारी को वोट दिया है। गुजरात में हमारे विधायक जनता की आवाज बने हैं, अब बिहार में भी जनता बदलाव करेगी।
विज्ञापन


यूपी सीएम पर निशाना साधते हुए संजय सिंह बोले, सीएम योगी का बुलडोज़र अब मंदिरों पर चल रहा है, काशी, अयोध्या, मिर्जापुर में देख लीजिए। भाजपा अब नफरत की फैक्ट्री बन चुकी है, जो मुसलमानों, दलितों और गरीबों के खिलाफ काम करती है। अंत में संजय सिंह ने कहा, बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है। आम आदमी पार्टी ईमानदार राजनीति की आवाज़ है, जो सड़क से लेकर संसद तक जनता की लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें