फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: तेजप्रताप के पास एक BMW तो तेजस्वी के पास 17 लाख का सोना, लालू के बेटों में कौन कितना मालदार?

Thu, 23 Oct 2025 07:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: पारिवारिक विवाद के बाद आरजेडी से तेज प्रताप यादव को निष्काषित कर दिया गया है, जिसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बना ली है। नामांकन के दौरान दोनों भाइयों ने अपनी संपत्ति का विवरण दिया है, आइये जानते हैं। 
विज्ञापन
तेजस्वी और तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे चुनावी मैदान में हैं। पहली बार दोनों अलग-अलग पार्टी से उम्मीदवार हैं। बात अगर हम तेजस्वी यादव की करें तो वो आरजेडी से राघोपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव अपनी नई पार्टी (जनशक्ति जनता दल) बनाकर महुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं। अब जानते हैं इन दोनों भाइयों में किसके पास ज्यादा पैसा है।  
विज्ञापन


सबसे पहले बात करते हैं तेज प्रताप यादव की। तेज प्रताप ने वैशाली जिले के महुआ विधानसभा सीट से जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जमा किए गए हलफनामे में अपनी संपत्ति, शिक्षा और आपराधिक मामलों का विवरण साझा किया।

तेज प्रताप की संपत्ति का विवरण - फोटो : अमर उजाला

तेज प्रताप के पास कौन-कौन सी कार?
मौजूदा समय में तेज प्रताप के पास एक BMW कार है, जिसकी कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई गई है। उनके पास Honda Amaze कार है, जिसकी अनुमानित कीमत 7.20 लाख रुपये है। इसके अलावा एक स्कोडा कार है, जिसकी कीमत 15.17 लाख रुपये है. हलफनामे के मुताबिक लालू के बड़े बेटे के पास 200 ग्राम सोने की ज्वेलरी है। जिसकी बाजार कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई गई है। 

आपराधिक मामले
हलफनामे के अनुसार तेज प्रताप यादव के खिलाफ कुल आठ आपराधिक मामले लंबित हैं। इनमें से किसी भी मामले में उन्हें अब तक दोषी नहीं ठहराया गया है। इन मामलों में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराएं शामिल हैं, जैसे धारा 147, 149, 188, 307, 333, 353, 427 और 504। इसके अलावा उनके खिलाफ SC/ST एक्ट और महामारी/आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं।

पढ़ें: वोट मांगने गए जदयू विधायक कौशल किशोर का जमकर हुआ विरोध, लोगों ने लगाए वापस जाओ के नारे

शैक्षणिक योग्यता
तेज प्रताप यादव ने 2010 में इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उन्होंने यह परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना से संबद्ध राममोहन राय सेमिनरी +2 विद्यालय से पास की थी। इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने अपनी शिक्षा आगे नहीं बढ़ाई और राजनीति में सक्रिय हो गए।

विज्ञापन

तेजस्वी के नाम पर संपत्ति - फोटो : अमर उजाला
अब बात करते हैं राजद नेता तेजस्वी यादव की। तेजस्वी राघोपुर विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। बुधवार को उन्होंने हाजीपुर अनुमंडल कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले चर्चा थी कि वह दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वे केवल राघोपुर सीट से ही मैदान में उतरेंगे। वर्तमान में तेजस्वी इसी सीट से विधायक हैं।नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामे में उनकी संपत्तियों का ब्योरा सामने आया है। इसमें तेजस्वी यादव के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति होने का खुलासा हुआ है। साथ ही, उनकी पत्नी राजश्री यादव और बच्चों के नाम पर भी कुछ संपत्तियां दर्ज हैं।

पत्नी राजश्री के संपत्ति का ब्यौरा
विवरण राशि (₹)
कुल चल संपत्ति 59,69,286
कैश इन हैंड (31 मार्च 2025 तक) 1,00,000
बैंक जमा 6,00,000 से अधिक
एलआईसी पॉलिसी 3,13,786.44
गोल्ड (480 ग्राम) 41,11,200
सिल्वर (2 किलो) 1,70,000
हाउसहोल्ड गुड्स 3,25,000

बेटी कात्यायनी की संपत्ति का विवरण 

श्रेणी राशि (₹)
कुल चल संपत्ति 31,70,649
कैश इन हैंड 25,000
बैंक जमा 5,47,649
फिक्स्ड डिपॉजिट 8,00,000
गोल्ड (200 ग्राम) 17,13,000
चांदी (1 किलो) 85,000

बेटे ईराज लालू यादव के नाम पर संपत्ति का ब्यौरा 

विवरण मात्रा / वजन मूल्य (₹)
कुल चल संपत्ति 8,99,000
गोल्ड (सोना) 100 ग्राम 8,56,500
चांदी 500 ग्राम 42,500

तेजस्वी यादव के बैंक कर्ज और अन्य बकाया का ब्यौरा 

विवरण राशि (₹) टिप्पणी
बैंक लोन 55,52,051 स्वयं के नाम पर, कुछ संयुक्त लोन परिवार के अन्य सदस्यों के साथ
इनकम टैक्स (विवादाधीन) 1,35,73,515 पिछले वर्षों के लंबित अपील
अन्य सरकारी बकाया 0 बिजली/पानी/रेंट आदि का कोई बकाया नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें