फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta ka Sangram: रोहतास में सुबह चाय की चुस्कियों के बाद अब युवाओं से चर्चा, किन मुद्दों पर हुई बात; जानें

Sun, 09 Nov 2025 02:37 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रोहतास

सार

दूसरे चरण के मतदान से पहले बिहार में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है।  इसी के तहत, अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ रोहतास पहुंचा।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार चुनाव की हलचल के बीच रोहतास की मिट्टी इन दिनों कुछ अलग ही कहानी कह रही है, खेतों में पकते धान की महक है, तो सड़कों पर सियासत की तपिश। चौपालों पर बहसें हैं, नुक्कड़ों पर नारे हैं, और हर आंख में एक ही सवाल चमक रहा है, “इस बार सत्ता की चाबी किसके हाथ में जाएगी?” लोकतंत्र का यह मेला यहां केवल वोटों का नहीं, आवाज़ों और उम्मीदों का उत्सव बन गया है — जहां गांव की गलियों से लेकर कस्बों के चौराहों तक, हर दिशा में गूंज रही है बिहार की अगली किस्मत की दस्तक।
विज्ञापन


नंदन ने कहा, “इस बार RJD को जीत मिल रही है। मेरे दिल में RJD ही बसती है। मुझे लालू यादव की वजह से RJD पसंद है।” सौरव बोले, “यहां से बीजेपी को बड़ी जीत मिलेगी। बीजेपी ने काम किया है और मुझे प्रधानमंत्री मोदी बहुत पसंद हैं। इसलिए इस बार NDA जीतेगी।”

अमित यादव ने कहा, “सरकार में बदलाव होना चाहिए। तेजस्वी यादव रोजगार की बात कर रहे हैं, इसलिए मुझे वो पसंद हैं। यहां से RJD को जीत मिलेगी।” राजू ने कहा, “यहां RJD को अच्छा समर्थन मिल रहा है। लोग रोजगार के मुद्दे पर वोट देंगे। धीरे से जाकर RJD का बटन दबाना है।”

डॉ. कमाल तिवारी बोले, “यहां NDA की लहर है। सुरक्षा तभी रहेगी जब NDA की सरकार बनेगी। नीतीश कुमार ने सड़कों का विकास किया है, जिससे यहां उद्योग लग सकेंगे। विपक्ष जो नौकरी की बात कर रहा है, वो काम पहले ही नीतीश कुमार ने कर दिया है।” रजनीश यादव ने कहा, “यहां RJD का माहौल अच्छा है। बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है, इसलिए हम RJD को वोट दे रहे हैं।”

विज्ञापन


अमन गुप्ता बोले, “हमारे घर में सब NDA को सपोर्ट करते हैं। हमें योगी आदित्यनाथ का काम पसंद है।” रामप्रवेश तिवारी ने कहा, “एक बार फिर NDA की सरकार बनेगी। नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। वे ईमानदार हैं और उनके जीवन पर कोई दाग नहीं है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें