फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram Live: चाय की चर्चा पर जनता ने खोला दिल जा राज, बताया- तेजस्वी और नीतीश में कौन है बेहतर

Sat, 18 Oct 2025 10:28 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार की राजनीति में इस समय चुनावी माहौल अपने चरम पर है। पटना की ऐतिहासिक गलियों में हर दिन नए चेहरे, गठबंधन और राजनीतिक कहानियां जन्म ले रही हैं।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजनीति में इस वक्त चुनावी तापमान अपने उफान पर है। हर दिन नए चेहरे, नए गठजोड़ और दिलचस्प सियासी कहानियां पटना की ऐतिहासिक गलियों में गूंज रही हैं। यही वो धरती है, जहां राजनीति सिर्फ की नहीं जाती बल्कि जी जाती है। अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज पहुंचा है बिहार की राजधानी पटना में, जहां चौपालों में बहस जोरों पर है, नुक्कड़ों पर चर्चाओं का शोर है, और हर ज़ुबान पर बस एक सवाल “इस बार किसके साथ है पटना?” सुबह की चाय से लेकर शाम की पंचायत तक जनता का मूड लगातार बदल रहा है। तो आइए, चलते हैं उन गलियों में, जहां से तय होगी सत्ता की नई कहानी  सिर्फ ‘सत्ता का संग्राम’ पर।
विज्ञापन


'महागठबंधन की सरकार बनने वाली है'

स्थानीय निवासी एसएन प्रसाद ने कहा, "इस बार महागठबंधन की सरकार बनने वाली है। लालू यादव ने बहुत काम किए हैं और उनका नाम पूरी दुनिया में है।" उन्होंने आगे कहा, "भाजपा ने 'जंगलराज' कहकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की।"


 

‘मुकेश सहनी बनेंगे उपमुख्यमंत्री’

श्याम कुमार सहनी ने कहा, "पटना में इस बार महागठबंधन जीत रहा है। मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री बनेंगे और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री। 'जंगलराज' की बातें सिर्फ अफवाह हैं।"सुबोध कुमार गुप्ता ने कहा, "इस बार NDA की सरकार बनने जा रही है। राज्य में सुशासन है और हमें जंगलराज नहीं चाहिए। 20 साल पहले लोग घर से बाहर निकलते समय भी सुरक्षित लौटने की गारंटी नहीं थी, सबको डर रहता था। लेकिन नीतीश सरकार में सभी को सुरक्षा दी गई है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें