फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025 : जदयू और भाजपा के बाद अब राजद ने लिया एक्शन, अपने 18 नेताओं को पार्टी से निकाला बाहर

Mon, 27 Oct 2025 09:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election : बिहार विधान सभा चुनाव में हर रोज नई-नई बातें हो रही हैं। आज अचानक राजद ने एक सूची जारी की, जिसमें कुल 18 नाम हैं। राजद ने उन सभी की प्राथमिक सदस्यता को रद्द करते हुए उन सब को छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।  
 
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता दल के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी पार्टी के 18 नेताओं पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस संबंध में राष्ट्रीय जनता दल का कहना है कि ये लोग पार्टी के विरूद्ध दल विरोधी आचरण, क्रियाकलाप एवं प्रतिकूल सक्रिय गतिविधियों में शामिल थे, इस वजह से इनपर यह कार्रवाई की गई है। पार्टी के उन नेताओं और  कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय जनता दल की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Election 2025: भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा- झूठ बोलने का बनाया विश्व रिकॉर्ड

जिन राजद नेताओं को पार्टी ने निष्काषित किया है उनमें पटना परसा के विधायक छोटे लाल राय, परिहार की ऋतू जायसवाल, कटिहार के राजद के पूर्व विधायक राम प्रकाश महतो, मुजफ्फरपुर के पूर्व राजद विधायक अनिल सहनी, भोजपुर जिले के बड़हरा के पूर्व राजद विधायक सरोज यादव, मुजफ्फरपुर के पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती, गोविंदपुर के विधायक मोहम्मद कामरान, नरपतगंज के पूर्व राजद विधायक अनिल यादव, चिरैया के पूर्व प्रत्याशी अक्षय लाल यादव भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-Chhath Puja Live: पटना समेत पूरे बिहार में श्रद्धालुओं ने दिया भगवान सूर्य को अर्घ्य, जानिए कहां-क्या हुआ

उन नाम के अलावे कुछ अन्य नाम भी हैं जिन्हें राष्ट्रीय जनता दल ने पार्टी से निष्काषित कर दिया है। उनमें बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर में जिला प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी संभल रहे राम सखा महतो,भागलपुर जिले में राज्य परिषद् सदस्य अवनीश कुमार,गया जी जिले के शेरघाटी के भगत यादव,भोजपुर जिले के संदेश के मुकेश यादव,वैशाली जिले में जिला प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी संभल रहे संजय राय, दरभंगा में अति पिछड़ा प्रकोष्ट के उपाध्यक्ष कुमार गौरव और जिला महासचिव राजिव कुशवाहा को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। साथ ही जले में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता और वकील प्रसाद यादव उस सूची में शामिल हैं।

                                       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें