फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar:'2020 में लटकते-फटकते CM बने थे नीतीश', मुकेश सहनी बोले- अब बिहार देगा पूरा बदलाव

Fri, 31 Oct 2025 12:34 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

बिहार चुनाव से पहले वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 2020 में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में उनका अहम सहयोग था, वरना वह सत्ता में नहीं आते।
विज्ञापन
वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजनीति में चुनावी सरगर्मी के बीच वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) प्रमुख मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। सहनी ने दावा किया कि 2020 के विधानसभा चुनाव में लटकते-फटकते हालात में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में उनका सहयोग अहम था।

वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा, “2020 में लटकते-फटकते नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में मेरा सहयोग अहम था। देश और बिहार की जनता अब मान चुकी है कि PM मोदी और नीतीश कुमार अब कुछ ना रहे। इस बार पूर्ण बदलाव होगा। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हम 150 से अधिक सीट जीतकर सरकार बनाएंगे।”

विज्ञापन


पढ़ें: '20 साल दिया उन्हें, अब मुझे 20 माह दीजिए बिहार बदल दूंगा', तेजस्वी यादव का पीएम

उन्होंने आगे कहा, “बिहार और देश की जनता अब समझ चुकी है कि PM मोदी और नीतीश कुमार की राजनीति अब खत्म हो रही है। 2020 में अगर मुकेश सहनी का सहयोग नहीं होता तो नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बन पाते। उस समय भी वे लटकते-फटकते तरीके से सत्ता में आए थे।”

सहनी ने कहा, “इस बार पूरा बदलाव होगा। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में 150 से अधिक सीटें जीतकर हम सरकार बनाएंगे। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता अब नई सोच और नए नेतृत्व को मौका देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें