फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election : भाजपा में शामिल हुईं लोक गायिका मैथिली ठाकुर, कार्यकर्ता कर रहे विरोध

Tue, 14 Oct 2025 08:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election : आखिर लोक गायिका मैथिली ठाकुर भाजपा शामिल हो ही गई। इस मौके पर   उन्होंने कहा कि मैं यहां समाज सेवा के लिए आई हूं। हालांकि मैथिली की उम्मीदवारी पर भाजपा कार्यकर्ताओं का दरभंगा और मधुबनी में खूब विरोध है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के साथ मैथिली ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी गायक मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह के बाद अब लोक गायिका मैथिली ठाकुर भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। इस बात की जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी। उन्होंने बताया कि होटल चाणक्य स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित मिलन समारोह में मैथिली ठाकुर को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: सीएम हाउस पर प्रदर्शन कर रहे JDU विधायक गोपाल मंडल को सुरक्षा कर्मियों ने उठाया, बोले- टिकट मिलेगा

इस मौके पर मैथिली ठाकुर ने कहा, 'बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रेरित होकर आज मैं उनके सहयोग के लिए यहां पर खड़ी हूं। मैथिली ठाकुर ने आगे कहा कि, "मैं समाज सेवा के लिए आई हूं और उनके विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने आई हूं। मैं मिथिला की बेटी हूं और मेरा प्राण मिथिलांचल में बसता है। उन्होंने कहा कि मैं बस पार्टी का सहयोग करने आई हूं। मैथिली ठाकुर को लेकर यह चर्चा है कि वह दरभंगा के अलीनगर सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि मैथिली ठाकुर ने अपने गांव से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election 2025 : जीतन राम मांझी NDA के दो प्रत्याशियों के खिलाफ उतारेंगे प्रत्याशी; वजह भी बताई

लोक गायिका मैथिली ठाकुर के भाजपा में शामिल होने और दरभंगा या मधुबनी सेचुनाव लड़ने की जानकारी मिलने के बाद दरभंगा और बधुबानी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में जमकर विरोध किया था। उनका कहना था कि इतने वर्षों से हमलोगों ने पार्टी को वहां मजबूत किया, पार्टी को मजबूत करने में अपना खून-पसीना बहाया। लेकिन भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं ने अचानक मैथिली ठाकुर के नाम की घोषणा कर दी, यह गलत ही नहीं बल्कि अन्याय है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उसने न तो कभी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, न कभी सामाजिक स्तर पर कोई काम की, यहां तक कि अपने मोहल्ले में भी पूरी तरह व्यावसायिक रूप से रहीं। समाज में न तो उसका अब तक का कोई  सहयोग मिला और न ही उसे राजनीति का ककहरा की जानकारी है। ऐसे में पार्टी किस आधार पर उसे टिकट दे रही है। कार्यकर्ताओं ने खुले तौर पर कहा कि अगर ऐसा हुआ तो सभी कार्यकर्ता भाजपा का विरोध करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें