फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025 : चुनाव आयोग ने तय किए मतगणना केंद्र, जानिए आपके क्षेत्र में कहां होगी मतों की गिनती

Wed, 12 Nov 2025 06:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election : मतगणना कार्य सुबह 8:00 बजे से शुरू हो जाएगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने हर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्येक जिलों में मतगणना केन्द्रों की व्यवस्था की है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक या एक से अधिक काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरण का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद, अब सभी की निगाहें 14 नवंबर 2025 पर टिकी हैं। 14 नवंबर को बिहार विधान सभा चुनाव की मतगणना होनी है। इसको लेकर चुनाव आयोग ने राज्य की सभी 243 सीटों के लिए मतगणना की व्यापक तैयारी पूरी कर ली है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election Result : 14 नवंबर को बिहार में सबसे पहले किस सीट का परिणाम आएगा? पटना में पहला नतीजा मोकामा का

6 और 11 नवंबर को पूरे बिहार में शांतिपूर्ण मतदान हुआ, जिसके बाद अब मतगणना कार्य सुबह 8:00 बजे से शुरू हो जाएगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने हर विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना हर जिले में व्यवस्था की है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक या एक से अधिक काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, मतगणना की पूरी प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता शकील अहमद ने पार्टी से दिया इस्तीफा, छोड़ने की बताई ये वजह

चुनाव आयोग ने मतगणना को  लेकर सुचारू संचालन के लिए जिलों में जिन मतगणना केंद्र को स्थापित किया है, उनमें पटना का ए.एन. कॉलेज है। इसके अलावे मुजफ्फरपुर जिले में कृषि उत्पादन बाजार समिति कैम्पस अहियापुर को मतगणना केंद्र बनाया गया है। इसके अलावे पूर्वी चंपारण में डाइट कॉलेज छतौनी और एस कॉलेज चांदमारी मोतीहारी जबकि पश्चिमी चंपारण में मार्केटिंग यार्ड बेतिया मैं मतगणना केंद्र बनाया गया है। सीतामढ़ी में इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोसाईपुर, मधुबनी के आर के कॉलेज, सुपौल के बी एस एस कॉलेज, बाजार समिति अररिया, बाजार समिति किशनगंज, बीएनएमयू नॉर्थ कैपस मधेपुरा और कृषि उत्पादन बाजार समिति, तिनगछिया कटिहार को मतगणना केंद्र बनाया गया है। 
पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें