फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सेन्ट्रल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ, मरीजों को मिलेगी ये सुविधाएं

Mon, 23 Jun 2025 05:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

अपर मुख्य चिकित्सा निदेशक (नेफ्रोलॉजी) डॉ. कौशल कुमार ने डायलिसिस प्रक्रिया की आवश्यकता और इसके लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार यह तकनीक किडनी रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार लाने में सहायक सिद्ध होती है।
विज्ञापन
शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सेन्ट्रल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पटना में महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह द्वारा डायलिसिस यूनिट में एक नवीन डायलिसिस मशीन का उद्घाटन किया गया। इस नई सुविधा के आरंभ होने से किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को बेहतर और अधिक डायलिसिस सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इसके माध्यम से प्रतिदिन पहले की तुलना में अधिक संख्या में मरीजों को डायलिसिस की सुविधा दी जा सकेगी।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा निदेशक (नेफ्रोलॉजी) डॉ. कौशल कुमार ने डायलिसिस प्रक्रिया की आवश्यकता और इसके लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार यह तकनीक किडनी रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार लाने में सहायक सिद्ध होती है।

विज्ञापन


पढ़ें: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति समेत तीन लोग लिए गए हिरासत में; जानें

कार्यक्रम में प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. यू.के. पेरूमाल, चिकित्सा निदेशक डॉ. सुबोध कुमार मिश्रा, मंडल रेल प्रबंधक (दानापुर) जयंत कुमार चौधरी सहित अस्पताल के प्रमुख  विभागाध्यक्ष, चिकित्सकगण एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। यह पहल किडनी रोगियों के उपचार को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें