बिहार के नए डीजीपी एसके सिंघल ने पुलिसकर्मियों के तबादले और स्थानांतरित स्थान पर योगदान नहीं देने को लेकर सख्त दिशानिर्देश दिए हैं। डीजीपी सिंघल ने कहा कि 'तबादले के बावजूद पुराने स्थान पर जमे पुलिस अधिकारियों और जवानों को हर हाल में जाना होगा। स्थानांतरित स्थान पर योगदान नहीं देने पर कार्रवाई होगी। आदेश पर अमल नहीं हुआ तो पुलिसकर्मियों के साथ उनके पदाधिकारी पर भी कार्रवाई तय है।'
10 दिनों में मांगी गई जानकारी
डीजीपी ने स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को विरमित करने के आदेश देने के साथ इस पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी तबल की है। 10 दिनों के अंदर सभी एसएसपी, एसपी और कार्यालय प्रधान से इसकी जानकारी भेजने को कहा गया है।