Bihar : अचानक नकाबपोश कुछ अपराधी घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला कर दिए। इस घटना में मां की मौत हो गई, जबकि बेटी की स्थिति गंभीर है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नवादा में कुछ अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू और पेचकश से मां और बेटी पर हमला कर दिया।इस घटना में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से जख्मी है। घटना से आक्रोशित लोगों ने रविवार को समाहरणालय के समीप शव रखकर सड़क जाम कर दिया और न्याय की गुहार लगा रहे।मृतक महिला की पहचान स्वर्गीय रामवृक्ष पासवान की पत्नी सावित्री देवी (65) के रूप में की गई हैं।वहीं जख्मी महिला की पहचान प्रांजलि पासवान के रूप में की गई। घटना शहर के राजेंद्र नगर की है।
घटना के संबंध में मृतका की बेटी वीणा देवी ने बताया कि शनिवार की संध्या 6 बजे के लगभग चार-पांच नकाबकोश बदमाश घर में घुस गए और मां का मुंह बंदकर चाकू से हमला कर दिया । उनका पैर हाथ तोड़ दिया। आवाज सुनकर जब उनकी बहन प्रांजलि पासवान आई तो उसका भी मुंह बंदकर चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोगों को जब घटना की जानकरी हुई तब उनलोगों ने दोनों को सदर अस्पताल नवादा ले गए। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों मां -बेटी को पटना रेफर कर दिया गया, जहां मां की मौत हो गई जबकि बहन का इलाज पटना में चल रहा है। हत्या के बाद पूरे मुहल्ले में सनसनी फैल गई है।
सड़क जाम को हटाने नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार और सदर एसडीपीओ हुलास कुमार पहुंचे हैं। एसडीपीओ हुलास कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित एक घर में चार नकाबपोश अपराधी घर में घुसे और मां और उनकी बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। इलाजरत एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला इलाजरत है। उसमें घर में तीन महिला रह रही थी। एक महिला ने कमरे घुसकर अपनी जान बचाई है।उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पुलिस और एफ एस एल की टीम पहुंची जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा हैं।आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही हैं। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जैसे ही जानकारी मिलेगी आगे बताया जाएगा।पुलिस के समझाने के बाद जाम हटाया गया।