फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: चोरों ने रिटायर्ड IPS अधिकारी के घर की लाखों की चोरी, विजिलेंस सुपरिटेंडेंट के घर भी साफ किया हाथ

Tue, 18 Feb 2025 06:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Crime: पटना में रिटायर्ड IPS अधिकारी के घर और नालंदा में विजिलेंस सुपरिटेंडेंट के घर लाखों रुपये नकदी और गहनों की चोरी की घटना सामने आई है। इन घटनाओं ने बिहार में बढ़ते अपराध को उजागर किया है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी के घर चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना में चोरों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। इस बार चोरों ने एक रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी के घर को भी नहीं बख्शा। चोरों ने लाखों रुपये के गहनों और कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया और फिर फरार हो गए। यह घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के विवेकानंद पार्क स्थित रिटायर आईपीएस अधिकारी आनंद कुमार सिंह के घर हुई।

विज्ञापन

 
चोरी का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस दौरान एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें एक युवक को घर में घुसते और चोरी की घटना को अंजाम देते हुए साफ देखा जा सकता है। वीडियो में यह भी नजर आता है कि शातिर चोर ने घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, ताकि वह अपनी पहचान छिपा सके और पुलिस के लिए सुराग छोड़ने से बच सके।

विज्ञापन

 
पुलिस ने नहीं दिया कोई संतोषजनक जवाब
इस घटना के बारे में जब पाटलिपुत्र थाना के थानेदार राज किशोर प्रसाद से जानकारी ली गई, तो उन्होंने इस घटना से अनभिज्ञता व्यक्त की। यह सवाल उठता है कि आखिर कैसे एक रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी के घर में चोरी हो जाती है और थानेदार को इसकी भनक तक नहीं लगती है। यह घटना पुलिस की लापरवाही को लेकर भी कई सवाल खड़े करती है।


 
बिहारशरीफ में भी हुई बड़ी चोरी
नालंदा के बिहारशरीफ में भी एक और बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। यहां बदमाशों ने विजिलेंस सुपरिटेंडेंट मुन्ना यादव के बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की। यह घटना बिहार थाना क्षेत्र के कंटाही मोहल्ले में हुई है। मुन्ना यादव अहमदाबाद में विजिलेंस सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं और पर्व-त्योहार के समय ही अपने घर आते हैं।
 
घर के अंदर बिखरा हुआ था सामान
मुन्ना यादव की मां शांति देवी ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह अपने बेटे के घर पहुंचीं तो दरवाजा खुला हुआ था। पहले तो उन्हें लगा कि उनका बेटा आ गया है, लेकिन जब वह अंदर दाखिल हुईं, तो देखा कि सभी कमरे खुले हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। तब उन्हें एहसास हुआ कि घर में चोरी हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने आस-पास के लोगों को सूचना दी और अपने बेटे को फोन कर चोरी के बारे में बताया।

विज्ञापन

 
लाखों की संपत्ति की चोरी
चोरी की घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है और अब इस फुटेज से चोर की पहचान की उम्मीद है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही चोर के बारे में जानकारी मिल सकती है।
 
‘पुलिस गश्ती की कमी से बढ़ रहीं चोरी की घटनाएं’
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस मोहल्ले में इस साल कई घरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। फिर भी पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है और न ही इलाके में गश्ती के पर्याप्त इंतजाम किए हैं। मोहल्ले के लोग महसूस करते हैं कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही चोरियों की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है।
 
पुलिस ने शुरू की जांच
बिहार थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घर तीन-चार महीने से बंद था और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार ने चोरी के आंकलन के लिए कदम उठाए हैं और आवेदन मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें