फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, मलाही गांव में 12 घायल; दो पक्षों में चले लाठी-डंडे व पत्थर

Sat, 14 Feb 2026 10:08 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़

सार

बाढ़ के मलाही गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव में महिलाओं और बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की।
विज्ञापन
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ के थाना क्षेत्र के मलाही गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत करीब 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में कराया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद गांव में समझौता करा दिया गया था। रविवार को दो बच्चे बगीचे में खेलने गए, जहां दूसरे पक्ष के बच्चों से फिर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष ने फोन कर 10-15 युवकों को बुला लिया, जिन्होंने दोनों बच्चों के साथ मारपीट की और उनका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गए।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जुट गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से हमला शुरू हो गया। इस दौरान जमकर पथराव भी हुआ, जिससे कई महिलाएं और बच्चे भी घायल हो गए।

सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: भ्रष्टाचार पर सरकार की सख्ती, घटिया करना पड़ा भारी; दरभंगा की ये कंपनी 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

एक पक्ष के घायल रवि कुमार ने आरोप लगाया कि वह अपने साथी उदय कुमार के साथ बगीचे की ओर गए थे, तभी दूसरे पक्ष के बच्चों ने फोन कर कुछ युवकों को बुलाया, जिन्होंने उनके साथ मारपीट की। उनका दावा है कि मारपीट में कुछ आपराधिक पृष्ठभूमि के लोग भी शामिल थे।

वहीं दूसरे पक्ष के सूरज कुमार ने कहा कि वह सड़क किनारे खड़े थे, तभी कुछ युवक उन्हें और उनके साथी को जबरन घर की ओर ले गए और मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें