मुफस्सिल थाना प्रभारी आदित्य रंजन को जैसे ही बाबुल को अगवा करने की जानकारी मिली, उन्होंने आईटी सेल की मदद से छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने धमदाहा के तुलसी कुड़िया से बाबुल का शव बरामद किया। सदर एसडीपीओ आनंद पांडे ने कहा कि आरोपी जीजा मोहम्मद चांद और साली रिस्ताना खातून समेत चार आरोपियों को महज कुछ घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही जिस स्कॉर्पियो गाड़ी से बाबुल का अपहरण किया गया था, उसको भी पुलिस ने बरामद कर लिया।
आठ महीने पहले हुआ था निकाह
मृतक की मां ने बताया कि, आठ महीने पहले ही उनके बेटे का निकाह रिस्ताना खातून के साथ हुआ था, लेकिन निकाह के पहले से ही उसके अपने जीजा मोहम्मद चांद से अवैध संबंध थे। जब बाबुल को इस बात की जानकारी हुई, तो रिस्ताना ने हत्या की ये खौफनाक साजिश रची। अपने जीजा के साथ मिलकर मेरे बेटे का मार दिया। मृतक की मां ने बताया कि अवैध संबंध के मामले में पहले भी पंचायत हुई थी, लेकिन पंचायत में इन लोगों ने अपने अवैध संबंध की बात को स्वीकार नहीं किया था। फिलहाल, दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।