डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा था कि अब हर अपराधी कान खोलकर सुन लें, बिहार में अगर वह कोई हरकत करेंगे तो बिहार पुलिस उनका समुचित इलाज कर देगी। लेकिन, डिप्टी सीएम की इस चेतावनी से अपराधी डरे नहीं। आइए पढ़ते हैं पूरी खबर...
गृह विभाग की कमान संभालने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपराधियों को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि बिहार में अब अपराधियों और माफियाओं की खैर नहीं। लेकिन, सम्राट चौधरी की चेतावनी के बाद भी अपराधी डरे नहीं। वह बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। केवल सीवान में पिछले 14 दिनों में 12 से अधिक घटनाएं हुईं। एक दिन पहले यानी गुरुवार को दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूटपाट और गोलीबारी की चर्चा पूरे बिहार में हो रही है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधी बेखोफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे है। लेकिन, पुलिस इस पर लगाम लगाने में असमर्थ है। 14 नवंबर से अब तक 12 से अधिक घटनाएं हुई हैं। इनमें चोरी, लूट, हत्या जैसे घटनाएं शामिल हैं। पुलिस से अपील है कि इस मामले को गंभीरता से ले औ अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।
Bihar News : ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े घुसे छह नकाबपोश