फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: नकाबपोश अपराधियों ने परिजनों को बंधक बनाकर की लूटपाट, नगदी-जेवर समेत लाखों की संपत्ति ले उड़े

Fri, 18 Jul 2025 04:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar: बताया जा रहा है कि लूट के दौरान डकैत आपस में मगही और शुद्ध हिंदी में बात कर रहे थे। सभी की उम्र करीब 25 से 32 वर्ष के बीच थी। भागते समय एक बदमाश का हथियार (कट्टा) और लोहे की कटर मशीन घर में ही छूट गई।
विज्ञापन
बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र स्थित जंगीपुर गांव में सोमवार की रात नकाबपोश डकैतों ने एक किराना दुकानदार के घर में धावा बोलकर डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना में डकैतों ने परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया और हथियार के बल पर डेढ़ घंटे तक लूटपाट की। अपराधी करीब तीन लाख रुपये नकद और लगभग साढ़े चार लाख रुपये मूल्य के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।

पीड़ित दुकानदार रंजीत साव ने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे के आसपास छह की संख्या में नकाबपोश बदमाश छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए। सभी के पास हथियार थे। उन्होंने परिवार के सदस्यों को नींद से जगा कर आंगन में लाकर एक जगह बैठाया और उनके हाथ रस्सियों से बांध दिए। इसके बाद बदमाशों ने स्टोरवेल, पेटी और बक्से के ताले तोड़कर उसमें रखे नगदी और जेवरात निकाल लिए।

विज्ञापन


पढ़ें:  लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रक और पिकअप क्षतिग्रस्त; चालक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा

लूट के दौरान डकैत आपस में मगही और शुद्ध हिंदी में बात कर रहे थे। सभी की उम्र करीब 25 से 32 वर्ष के बीच थी। भागते समय एक बदमाश का हथियार (कट्टा) और लोहे की कटर मशीन घर में ही छूट गई। विरोध करने पर बदमाशों ने रंजीत साव और उनके बेटे के साथ मारपीट भी की।

पीड़ित रंजीत साव घर में ही किराना दुकान चलाते हैं। घटना के बाद उनके पूरे परिवार में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही अस्थावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में डीएसपी सदर नुरुल हक भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। उन्होंने बताया कि डकैती की सूचना मिलते ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। घटनास्थल से डकैतों द्वारा छोड़ा गया कट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें