फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: ऑपरेशन जखीरा के तहत भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 14 Oct 2025 07:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Crime: पुलिस ने मोहल्ला कुम्हार टोली से एक राइफल, एक देसी कट्टा और 253 कारतूस जब्त किए। इसके अलावा, तीन लीटर शराब और छह लाख 67 हजार रुपए भी बरामद हुए। 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पटना पुलिस ने जिले में सक्रिय अभियान चलाया है। इसी क्रम में बिहटा के नेउरा थाना क्षेत्र में ऑपरेशन जखीरा के तहत पुलिस ने बड़ी छापेमारी की और भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए।

पुलिस ने मोहल्ला कुम्हार टोली से एक राइफल, एक देसी कट्टा और 253 कारतूस जब्त किए। इसके अलावा, तीन लीटर शराब और छह लाख 67 हजार रुपए भी बरामद हुए। इस कार्रवाई में हरेंद्र कुमार और आशुतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में सीएसपी संचालक से लूटपाट, विरोध करने पर गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उन्हें लगातार हथियार रखने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद विशेष टीम का गठन किया गया और पश्चिमी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। पश्चिमी सिटी एसपी ने कहा कि ऑपरेशन जखीरा के तहत पटना जिले में पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है और किसी भी व्यक्ति को अगर गैरकानूनी तरीके से हथियार रखने की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें