फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: करोड़ों की अफीम बरामद...चार तस्कर गिरफ्तार; जीआरपी और आरपीएफ टीम ने की रोहतास में बड़ी कार्रवाई

Thu, 20 Mar 2025 02:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar News: डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने पंजाब के अंबाला जा रही अफीम की बड़ी खेप को पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर करोड़ों रुपए की अवैध अफीम बरामद की गई है। इस दौरान चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से करीब 77 किलो अफीम मिली, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में है।
विज्ञापन


अंबाला ले जाई जा रही थी अफीम
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक राम विलास राम ने बताया कि अफीम की यह खेप पंजाब के अंबाला जा रही थी। सूचना मिली थी कि गया जिले के शेरघाटी इलाके से तस्कर अफीम लेकर डेहरी रेलवे स्टेशन आएंगे। जैसे ही वे स्टेशन पहुंचे, टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

गुप्त तरीके से हो रही थी अफीम की खेती
पुलिस ने हाल ही में जिले के नौहट्टा, अमझोर और इंद्रपुरी के सोन नदी के किनारे अफीम की अवैध खेती का खुलासा किया था। पुलिस ने यहां से भारी मात्रा में अफीम की फसल नष्ट की और कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया।
विज्ञापन


पढ़ें: थाने में घुसकर महिलाओं ने की हाथापाई-मारपीट, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी; चार आरोपी गिरफ्तार    
विज्ञापन


युवाओं में बढ़ रही नशे की लत
अवैध अफीम की खेती और तस्करी के कारण जिले में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है। गांव-गांव में युवा नशे के चंगुल में फंस रहे हैं। गांजा, चरस, हीरोइन और स्मैक जैसे मादक पदार्थों का सेवन करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। यह स्थिति समाज और देश के भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें