फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पुलिस पर भी हुआ हमला; बुलेट में लगाई गई आग

Mon, 21 Jul 2025 03:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar: घायल हेमंत कुमार ने बताया कि रक्शा मोड़ के पास कुछ लोग जबरन उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। यह भूमि विवाद पिछले दो वर्षों से चल रहा है। उसने आरोप लगाया कि तीन लोग बुलेट बाइक से आए और गोलीबारी की।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के रक्शा गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और रोड़ेबाजी हुई। इस दौरान एक पक्ष ने गोली चलने का भी आरोप लगाया है, हालांकि पुलिस ने गोलीबारी की घटना से इनकार किया है। तनावपूर्ण स्थिति के बीच पुलिस पर भी हमला किया गया और एक बुलेट बाइक में आग लगा दी गई। गोली चलने और एक व्यक्ति की मौत की अफवाह फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन

घटना में रक्शा गांव निवासी हेमंत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हेमंत ने खुद को एक राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता बताया है।

रक्शा मोड़ के पास हुई झड़प
घायल हेमंत कुमार ने बताया कि रक्शा मोड़ के पास कुछ लोग जबरन उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। यह भूमि विवाद पिछले दो वर्षों से चल रहा है। उसने आरोप लगाया कि तीन लोग बुलेट बाइक से आए और गोलीबारी की। बाइक मौके पर ही पलट गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई।

विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, ड्यूटी पर जाते वक्त हादसा; जांच में जुटी पुलिस

174 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद
हेमंत कुमार और पवन सिंह के बीच 174 डिसमिल जमीन को लेकर दो साल से विवाद चल रहा है। हेमंत का आरोप है कि पवन सिंह ने फोन कर उसे बुलाया था और जबरन उसकी जमीन पर सड़क निकाली जा रही थी। इसी विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई। गुस्साई भीड़ ने दूसरे पक्ष की एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया।

पुलिस पर हुआ पथराव, अफवाह से बिगड़ा माहौल
घटना की सूचना मिलते ही हिलसा एसडीओ अमित कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उन्होंने बताया कि गोलीबारी की अफवाह फैलाकर भीड़ इकट्ठी कर दी गई और सड़क जाम कर दी गई। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी मामूली रूप से घायल हो गए।

कई थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई। हिलसा एसडीपीओ-2 की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें