फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: राजधानी पटना में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सिर और सीने में मारी गोली; इलाके में फैली दहशत

Mon, 21 Jul 2025 01:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीन की संख्या में आए अपराधियों ने पेशेवर अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बिना किसी बहस या विवाद के सीधे सिर और सीने पर गोलियां दाग दीं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना से सटे दुल्हिन बाजार में सोमवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात सावन के दूसरे सोमवार को हुई, जब श्रद्धालु धार्मिक गतिविधियों में व्यस्त थे और आम लोग अपने रोजमर्रा के कार्यों में लगे हुए थे।

मृतक की पहचान आदित्य कुमार के रूप में हुई है, जो पटना के जक्कनपुर में एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी का संचालन करता था। वह मूल रूप से गांव में सुरक्षा का काम भी देखता था।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीन की संख्या में आए अपराधियों ने पेशेवर अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बिना किसी बहस या विवाद के सीधे सिर और सीने पर गोलियां दाग दीं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। सिटी एसपी (पश्चिमी) भानु प्रताप ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली और दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


पढ़ें:  लखीसराय में गंगा का जलस्तर बढ़ा, दियारा क्षेत्र में बाढ़ का खतरा गहराया; फसलें हुईं जलमग्न

पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल और पिस्टल बरामद की है। सिटी एसपी भानु प्रताप ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला किसी निजी रंजिश या पूर्व विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि मृतक किसी जाल में फंसा हो या उसे किसी टकराव की पहले से आशंका हो। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और विभिन्न एंगल से जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें