Bihar Crime: आरोपी युवक की पिटाई की सूचना मिलते हीं डायल 112 की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और युवक को छुड़ाकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। सूचना पर सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार एवं नगर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन राय भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
रोहतास जिले के सासाराम से एक नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया है और गंभीर रूप से घायल युवक का सदर अस्पताल सासाराम में इलाज चल रहा है। दुष्कर्म का आरोप नगर थाना सासाराम क्षेत्र के प्रतापगंज मोहल्ला निवासी मोहम्मद शमीम नामक युवक के ऊपर लगाया गया है।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान कर स्थानीय लोगों ने पीटा
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बीते रविवार की शाम आरोपी युवक एक 10 वर्षीय नाबालिक बच्ची को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म कर रहा था, तभी बच्ची किसी तरह उसके चंगुल से छुटकर घर जा पहुंची और पूरी बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद से सोमवार को परिजन एवं स्थानीय लोग आरोपी युवक की तलाश में थे। जैसे ही आरोपी युवक पर लोगों की नजर पड़ी, उसे पीटना शुरू कर दिया। इस घटना में आरोपी युवक को गंभीर चोटें आईं हैं।
सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम
वहीं आरोपी युवक की पिटाई की सूचना मिलते हीं डायल 112 की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और युवक को छुड़ाकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। सूचना पर सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार एवं नगर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन राय भी घटनास्थल पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी।
प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू- डीएसपी
मामले में सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया कि सोमवार को नगर थाने को सूचना प्राप्त हुई कि प्रतापगंज मोहल्ले के वार्ड नंबर 19 में एक व्यक्ति को 10 वर्षीय नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में पीटा जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है और मामले की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक द्वारा एक पपीता गोदाम में ले जाकर घटना को अंजाम देने की बात कही गई है और प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।