बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान विपक्ष का लगातार आरोप रहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बीमार चल रहे हैं और बिहार को ऐसा थका हुआ मुख्यमंत्री नहीं चाहिए, लेकिन चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत होने के बाद आज मुख्यमंत्री एक अलग उर्जा से लवरेज दिखाई पड़े। उन्होंने आज एनडीए की संयुक्त बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि नई सरकार का फोकस तेज विकास, काम की गति और केंद्र के साथ बेहतर समन्वय पर होगा। उन्होंने कहा कि अब बिहार में पहले से अधिक काम किया जाएगा और केंद्र सरकार तथा प्रधानमंत्री से पूरा सहयोग मिल रहा है।