फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar CM Oath : एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार ने लालू और राबड़ी पर कसा तंज, कहा- पहले नहीं होता था विकास का काम

Wed, 19 Nov 2025 09:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar CM Oath : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार बीमार मुख्यमंत्री कहते रहे। अब कल वह दसवीं बार सीएम की शपथ लेंगे। आज वह एनडीए की बैठक में शामिल हुए, जहां उन्होंने लालू और राबड़ी पर जमकर तंज कसा। 
विज्ञापन
एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार के साथ अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान विपक्ष का लगातार आरोप रहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बीमार चल रहे हैं और बिहार को ऐसा थका हुआ मुख्यमंत्री नहीं चाहिए, लेकिन चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत होने के बाद आज मुख्यमंत्री एक अलग उर्जा से लवरेज दिखाई पड़े। उन्होंने आज एनडीए की संयुक्त बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि नई सरकार का फोकस तेज विकास, काम की गति और केंद्र के साथ बेहतर समन्वय पर होगा। उन्होंने कहा कि अब बिहार में पहले से अधिक काम किया जाएगा और केंद्र सरकार तथा प्रधानमंत्री से पूरा सहयोग मिल रहा है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Chirag Paswan : नीतीश कुमार सरकार में चिराग पासवान अपना डिप्टी सीएम रखेंगे? पासवान परिवार से भी दावेदार!

इस दौरान उन्होंने राजद पर भी निशाना साधा। उन्होंने अपनी पुरानी बातों को एक बार फिर से दुहराते हुए कहा कि 2005 से पहले विकास का कोई ठोस काम नहीं हुआ था। उन्होंने विधानसभा के सेंट्रल हॉल की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह हॉल भी उनके कार्यकाल में ही बना था। उन्होंने दावा किया कि अब जब सभी राजनीतिक गणित साफ हो गए हैं, तो सरकार और तेजी से योजनाओं को धरातल पर उतारेगी।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: नई सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार ने दावा पेश किया; कल 10वीं बार शपथ लेंगे, पीएम भी रहेंगे
विज्ञापन


आज बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधायक दल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें एनडीए के सभी सहयोगी घटक यानी भाजपा और जदयू के साथ-साथ लोजपा रामविलास, हम और राष्ट्रीय लोक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौजूद थे। बैठक के दौरान बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से मंजूर किया। नाम की घोषणा होते ही पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।


                                                                   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें