फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar CM Oath : नीतीश कुमार शपथ ग्रहण की व्यवस्था देखने पहुंचे; धर्मेंद्र प्रधान भी पहुंच चुके हैं पटना

Tue, 18 Nov 2025 06:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक बार फिर से एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम के आकर्षण के मुख्य केंद्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी गांधी मैदान का जायजा लेते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधान सभा चुनाव 2025 की प्रचंड जित के बाद नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पोड की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होने वाले हैं इसको लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम गांधी मैदान में आयोजित होना है। इसके लिए 20 नवंबर की तारीख तय की गई है। शपथ ग्रहण में बस एक दिन बच गया है, इसको लेकर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के साथ अन्य भाजपा के नेता पहुंचे। उनके साथ बिहार सरकार के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Lalu Yadav Family: रोहिणी आचार्य ने लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट को याद कर अब क्या लिखा? निशाने पर कई लोग

दरअसल, विधानसभा का चुनाव खत्म होने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। नीतीश कुमार लगातार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। सोमवार से नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। एनडीए की ऐतिहासिक जीत को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सेलिब्रेट कर रही है। इसको लेकर गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां अब लगभग अंतिम चरण में है। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर गांधी मैदान में साफ सफाई और सौंदर्यीकरण का काम भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: राजद के आरोप का चुनाव आयोग ने दिया जवाब, इन तर्कों के जरिए कहा- EVM से छेड़छाड़ संभव नहीं

पटना जिला प्रशासन ने गांधी मैदान को आम लोगों के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश सुरक्षा की दृष्टिकोण से लिया गया है जो 17 नवंबर से 19 नवंबर तक प्रभावी रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री  शामिल होंगे। इस दिन कई विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे, जिसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। जिलाधिकारी ने घोषणा की है कि 17 नवंबर से 19 नवंबर तक गांधी मैदान क्षेत्र में आम लोगों के प्रवेश पर फिलहाल पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें