फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar CM Oath : NDA सरकार बनने पर चिराग पासवान का बड़ा हमला, कहा- अहंकार की हद पार कर गए विपक्षी नेता

Thu, 20 Nov 2025 08:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Chirag Paswan : आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने नीतीश कुमार ने दसवीं बार सीएम की शपथ ली। उनके साथ-साथ अन्य विधायकों ने भी शपथ ग्रहण किया। इस मौके पर चिराग ने प्रशांत किशोर और विपक्ष पर जोरदार हमला किया। 
विज्ञापन
चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद आज नीतीश कुमार ने दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। एनडीए ने इस मौके को भव्यता से मनाया जिसमें अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर और अन्य विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि वे लोग अहंकार की पराकाष्ठा को पार कर गए थे, जिसका जवाब जनता ने दिया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें -Bihar Cabinet Ministers: सीएम नीतीश कुमार की नई टीम में 11 फीसदी आधी आबादी, जानिए कौन-कौन बनीं मंत्री

यह बहुत बड़ी जीत
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पत्रकारों से बात करते हुए एनडीए की इस जीत को बहुत बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा, "यह बहुत बड़ी जीत है। हमारे नेता और पिता रामविलास पासवान ने पार्टी को जिस ऊंचाई तक पहुंचाने का सपना देखा था, उसके पहले पड़ाव पर आज पार्टी पहुंची है। चिराग पासवान ने अपनी पार्टी की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि यह पहली बार है जब लोजपा (राम विलास) बिहार सरकार का एक मजबूत हिस्सा बनी है। उन्होंने कहा, "हमारे दो विधायक मंत्री की भूमिका में हैं। बिहार को विकसित राज्य बनाने के सपने के साथ मेरे पिता ने इस पार्टी की नींव रखी थी। मैं समझता हूं कि वह जहां कहीं भी होंगे, खुश होंगे।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : राजद ने शपथ ग्रहण की नई पंक्तियां जारी की; आठ मंत्रियों को निशाने पर रख क्या लिखा?
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार का अगला 5 साल होगा स्वर्णिम काल
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नई सरकार को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल बिहार के लिए स्वर्णिम काल की तरह होंगे। उन्होंने कहा कि इसकी वजह यह है कि जहां एक तरफ़ हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच है, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अनुभव है। इसलिए बिहार का अगला पांच साल बिहार के लिए स्वर्णिम काल होने वाला है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्षी नेताओं पर आरोप लगाते हुए पासवान ने कहा, “जो विपक्षी नेता अहंकार की पराकाष्ठा को पार करते हुए जनादेश का इंतज़ार किए बिना, 18 तारीख़ को शपथ ले रहे थे उन्हें जनता ने जवाब दे दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें