मंत्रिमंडल के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्य कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, उन्होंने 10 अप्रैल 2026 को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली थी। बैठक के बाद बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मुलाकात कर इस्तीफा देने से पहले मंत्रिमंडल भंग करने की सिफारिश की है।
बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
भावुक माहौल में मंत्रियों की प्रतिक्रिया
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि पूरा माहौल भावुक है। उन्होंने कहा, “हम सब भावुक हैं। नीतीश जी के मार्गदर्शन में काम करने का सौभाग्य मिला है। आज पूरा बिहार भावुक है।” जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज तीन बजे से पहले राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। इसके बाद राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से आगे बढ़ेगा।
सभी मंत्रियों और अधिकारियों के साथ सीएम नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
एनडीए की बैठक और सरकार गठन की तैयारी
इस्तीफे के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाया गया है। बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता के नाम पर सहमति बनाई जाएगी। इसके बाद जदयू सहित एनडीए के अन्य सहयोगी दल अपने समर्थन पत्र के साथ आगे बढ़ेंगे। शाम चार बजे एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा, ताकि राज्यपाल नई सरकार के शपथ ग्रहण का समय तय कर सकें।