फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

Fri, 06 Aug 2021 01:45 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, पटना।

सार

मुख्यमंत्री ने कहा बाढ़ को नियंत्रित करने के लिए एवं बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए पटना और नालंदा जिले के डीएम और उनके साथ दूसरे अधिकारी जाकर पूरे इलाके का सर्वेक्षण करेंगे।
विज्ञापन
सीएम नीतीश ने बाढ़ प्रभावति क्षेत्र का दौरा किया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में बाढ़ के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। नीतीश ने कहा कि हालात अच्छे नहीं हैं। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने पटना, नालंदा, गया और जहानाबाद जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

विज्ञापन


सर्वेक्षण के बाद नीतीश ने कहा कि अगर गंगा नदी का जलस्तर और बढ़ता है तो इन इलाकों में बाढ़ का खतरा और ज्यादा बढ़ जाएगा। बाढ़ को नियंत्रित करने के लिए एवं बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए पटना और नालंदा जिले के डीएम और उनके साथ दूसरे अधिकारी जाकर पूरे इलाके का सर्वेक्षण करेंगे। ताकि लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य ठीक ढंग से हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटी-छोटी नदियों को जोड़ने से काफी लाभ होगा, पानी का संग्रहण हो सकेगा और जहां पानी का संकट होगा वहां इसमें सहायता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि अभी की परिस्थिति में लोगों को हर प्रकार से राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जो भी क्षेत्र प्रभावित हुए हैं वहां के लोगों को राहत दिलाना और सहायता पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। फसलों को भी नुकसान हुआ है, पानी अधिक रहने से रोपनी के कार्य में भी दिक्कत आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें