फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना समेत छह जिलों में एक साथ गूंजेगा सायरन, पलभर में छाएगा अंधेरा; प्रशासन अलर्ट, जानें कब होगा ऐसा?

Thu, 30 Apr 2026 07:45 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: पटना समेत बिहार के छह जिलों में मई के तीसरे सप्ताह में नागरिक सुरक्षा को लेकर बड़ी मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। गृह मंत्रालय के निर्देश पर होने वाले इस अभ्यास में हवाई हमले की स्थिति और ब्लैकआउट की तैयारी का परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना समेत राज्य के छह जिलों में मई के तीसरे सप्ताह में नागरिक सुरक्षा को लेकर एक बड़ी मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। किशनगंज, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया और कटिहार भी इस अभ्यास में शामिल होंगे। गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित होने वाली इस मॉकड्रिल में हवाई हमले की स्थिति और ब्लैकआउट की तैयारियों का परीक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन


तैयारी बैठक में अधिकारियों को दिए गए निर्देश
मॉकड्रिल की तैयारी को लेकर गुरुवार को आपदा प्रबंधन विभाग के सभागार में संबंधित जिलों के जिला पदाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार वर्ष में कम से कम दो बार अर्द्धवार्षिक मॉकड्रिल आयोजित करना अनिवार्य है।

सायरन और ब्लैकआउट की व्यवस्था पर जोर

विज्ञापन

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्धारित तिथि और समय पर सभी जिलों में एक साथ सायरन बजाए जाएंगे, जिसके बाद ब्लैकआउट लागू किया जाएगा। इसके लिए सायरन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही बिजली विभाग के साथ समन्वय बनाकर ब्लैकआउट को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। सायरन बजाने के लिए चौक-चौराहों पर लगे साउंड सिस्टम, थानों और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का भी उपयोग किया जाएगा।

अस्पतालों और आमजन को लेकर विशेष तैयारी
अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि मॉकड्रिल के दौरान अस्पतालों में खिड़कियों पर क्यूबिकल पर्दे या प्राइवेसी कर्टन लगाए जाएं, ताकि आपात स्थिति में सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। आम लोगों में किसी तरह की घबराहट न फैले, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा गया है। साथ ही स्कूल-कॉलेजों, दवा व्यवसायियों और सामाजिक संगठनों को इस अभ्यास में शामिल करने का आह्वान किया गया।

ये भी पढ़ें: जहानाबाद को मिला सबसे युवा जिला परिषद अध्यक्ष! बिना वोटिंग ही सोनू बने चेयरमैन, जानें कैसे हुआ खेला?

अधिकारियों ने साझा किए पिछले अनुभव

विज्ञापन

इस अवसर पर असैनिक सुरक्षा के महानिदेशक-सह-आयुक्त डॉ. परेश सक्सेना ने मॉकड्रिल की बारीकियों से अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पिछले अभ्यास में बेगूसराय जिले का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा था और इस बार भी सभी जिलों को उसी स्तर की तैयारी सुनिश्चित करनी होगी। बैठक में नागरिक सुरक्षा निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी, सभी संबंधित जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और एसडीआरएफ के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें