फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार में अंतरराष्ट्रीय रग्बी की धमक, चीन की टीम पहुंची पटना; पारंपरिक अंदाज़ में हुआ स्वागत

Wed, 06 Aug 2025 10:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / नालंदा

सार

Bihar: एशिया रग्बी सेवंस अंडर-20 चैंपियनशिप को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए चीन की रग्बी टीम पटना पहुंची, जहां उनका शानदार पारंपरिक स्वागत किया गया। हांगकांग और श्रीलंका सहित अन्य टीम भी बहुत जल्द बिहार पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
खिलाड़ी का अभिनन्दन करती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार इन दिनों खेलों के अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर तेजी से उभरता सितारा बनता जा रहा है। इसी कड़ी में 9 और 10 अगस्त को राजगीर में आयोजित होने वाली एशिया रग्बी सेवंस अंडर-20 चैंपियनशिप को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए चीन की रग्बी टीम मंगलवार शाम पटना पहुंची, जहां उनका शानदार पारंपरिक स्वागत किया गया। पटना एयरपोर्ट पर जैसे ही टीम के खिलाड़ी और अधिकारी पहुंचे, स्थानीय आयोजकों ने उन्हें तिलक, माला और पुष्पगुच्छ के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। बिहार की सांस्कृतिक विरासत की झलक इस स्वागत समारोह में साफ नजर आई। टीम के चेहरे पर भी इस आत्मीय स्वागत को लेकर खुशी झलक रही थी। चीन की टीम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक विशेष लग्जरी बस से राजगीर खेल परिसर के लिए रवाना किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन राजगीर स्पोर्ट्स कंपलेक्स में होने वाला है। राजगीर के भव्य खेल परिसर में पहली बार इतने बड़े स्तर का अंतरराष्ट्रीय रग्बी टूर्नामेंट हो रहा है, जिसमें एशिया के कई देशों की अंडर-20 टीमें भाग लेंगी। चीन की टीम का आगमन इस आयोजन की गंभीरता और प्रतिष्ठा को दर्शाता है।

विज्ञापन


मुकाबले का शेड़्यूल हुआ जारी 
नौ व 10 अगस्त को राजगीर खेल परिसर में एशिया अंडर-20 रग्बी सेवेंस चैम्पियनशिप का आयोजन होगा। मुकाबलों के शेड़्यूल की घोषणा कर दी गयी है। पहले दिन कुल 24 मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, दूसरे दिन सेमीफाइनल व फाइनल समेत कुछ 16 मैचों का आयोजन होगा। मैचों की शुरुआत नौ अगस्त को नौ बजे तो 10 अगस्त को 10 बजे से होगी। पुरुष वर्ग में भारत को पूल ए तो महिला वर्ग में पूल डी में रखा गया है। पुरुष वर्ग में भारत का पहला मुकाबला यूएई से होगा। वहीं, महिला वर्ग में भारत का पहला मुकाबला कजाकिस्तान के साथ होगा। पूल मैच में दोनों टीमों को तीन-तीन मुकाबले खेलने होंगे। इससे पहले आठ अगस्त को प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। गुरुवार को सभी टीमों के राजगीर पहुंचने की संभावना है।
 

विज्ञापन

राजगीर पहुंचे खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
चार पूल में बांटा गया टीमों को 
महिला व पुरुष वर्ग की 16 टीमों को चार पूल में बांटा गया है। पुरुष वर्ग में पूल ए में भारत, हांगकांग, श्रीलंका व यूएई की टीम है। पूल बी में मलेशिया, उज्बेकिस्तान, चीन व कजाकिस्तान शामिल है। महिला वर्ग में पूल सी में चीन, नेपाल, उज्बेकिस्तान व श्रीलंका और पूल डी में भारत, हांगकांग, यूएई व कजाकिस्तान की टीम शामिल है।

इनके बीच होगी टक्कर 
नौ अगस्त(पुरुष)-हांगकांग बनाम श्रीलंका, भारत बनाम यूएई, उज्बेकिस्तान बनाम चीन, मलेशिया बना कजाकिस्तान, हांगकांग बनाम यूएई, भारत बनाम श्रीलंका, उज्बेकिस्तान व कजाकिस्तान, मलेशिया बनाम चीन, श्रीलंका बनाम यूएई, भारत बनाम हांगकांग, चीन बनाम कजाकिस्तान, मलेशिया बनाम उज्बेकिस्तान।

महिलाओं की टीम
नेपाल बनाम उज्बेकिस्तान, चीन बनाम श्रीलंका, हांगकांग बनाम यूएई, भारत बनाम कजाकिस्तान, नेपाल बनाम श्रीलंका, चीन बनाम  उज्बेकिस्तान, हांगकांग बनाम कजाकिस्तान, भारत बनाम यूएई, उज्बेकिस्तान बनाम श्रीलंका, चीन बनाम नेपाल, यूएई बनाम कजाकिस्तान व भारत बनाम हांगकांग।
10 अगस्त-सेमीफाइनल व फाइनल समेत तीसरे-चौथे, पांचवे-छठे व सातवें-आठवें स्थान के लिए मुकाबले खेले जाएंगे। सेमिफाइनल में एक पूल का विजेता दूसरे पूल में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें