चार पूल में बांटा गया टीमों को
महिला व पुरुष वर्ग की 16 टीमों को चार पूल में बांटा गया है। पुरुष वर्ग में पूल ए में भारत, हांगकांग, श्रीलंका व यूएई की टीम है। पूल बी में मलेशिया, उज्बेकिस्तान, चीन व कजाकिस्तान शामिल है। महिला वर्ग में पूल सी में चीन, नेपाल, उज्बेकिस्तान व श्रीलंका और पूल डी में भारत, हांगकांग, यूएई व कजाकिस्तान की टीम शामिल है।
इनके बीच होगी टक्कर
नौ अगस्त(पुरुष)-हांगकांग बनाम श्रीलंका, भारत बनाम यूएई, उज्बेकिस्तान बनाम चीन, मलेशिया बना कजाकिस्तान, हांगकांग बनाम यूएई, भारत बनाम श्रीलंका, उज्बेकिस्तान व कजाकिस्तान, मलेशिया बनाम चीन, श्रीलंका बनाम यूएई, भारत बनाम हांगकांग, चीन बनाम कजाकिस्तान, मलेशिया बनाम उज्बेकिस्तान।
महिलाओं की टीम
नेपाल बनाम उज्बेकिस्तान, चीन बनाम श्रीलंका, हांगकांग बनाम यूएई, भारत बनाम कजाकिस्तान, नेपाल बनाम श्रीलंका, चीन बनाम उज्बेकिस्तान, हांगकांग बनाम कजाकिस्तान, भारत बनाम यूएई, उज्बेकिस्तान बनाम श्रीलंका, चीन बनाम नेपाल, यूएई बनाम कजाकिस्तान व भारत बनाम हांगकांग।
10 अगस्त-सेमीफाइनल व फाइनल समेत तीसरे-चौथे, पांचवे-छठे व सातवें-आठवें स्थान के लिए मुकाबले खेले जाएंगे। सेमिफाइनल में एक पूल का विजेता दूसरे पूल में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी।