फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दुर्गावती बाजार में आचार संहिता उल्लंघन का मामला, राजद जिला अध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 09 Oct 2025 09:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

Bihar: दुर्गावती के अंचल अधिकारी (सीओ) सदानंद कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर राजद जिला अध्यक्ष अकलू राम के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। बिना पूर्व अनुमति रैली निकालना नियमों के विरुद्ध है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
राजद की रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर जिले के दुर्गावती बाजार में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में राजद के जिला अध्यक्ष अकलू राम पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार की देर शाम राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से दुर्गावती बाजार में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया था। सभा से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिना प्रशासनिक अनुमति के सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल रैली निकाली थी।

विज्ञापन


पढे़ं:  गलत जाति प्रमाण पत्र पर मुखिया पद से हटाया, निर्वाचन आयोग ने दिए कार्रवाई के दिए निर्देश; इनपर गिरी गाज

दुर्गावती के अंचल अधिकारी (सीओ) सदानंद कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर राजद जिला अध्यक्ष अकलू राम के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। बिना पूर्व अनुमति रैली निकालना नियमों के विरुद्ध है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें